एक्सप्लोरर

UPI Payment: यूपीआई करते वक्त कट गया खाते से पैसा, लेकिन न मर्चेंट को मिला न आपके खाते में आया तो वापसी के लिए यहां करें शिकायत

UPI Payment: कई बार यूपीआई के दौरान पैसा फंस जाता है और तय समय में भी वह वापस नहीं आता. बैंक भी इस तरह के केस में सुनवाई नहीं करता. ऐसी स्थिति में कहां शिकायत करें इसके बारे में हम दे रहे हैं जानकारी.

UPI Transaction Error: पिछले कुछ साल में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) का ट्रेंड भारत में बढ़ा है. डिजिटल पेमेंट में भी यूपीआई (UPI) के जरिए भुगतान करने वालों की संख्या ज्यादा है. यूपीआई से पेमेंट काफी आसान और सुविधाजनक है, लेकिन कई बार ऐसा होता है जब पैसा आपके खाते से कट जाता है, ऐसी स्थिति में बैंक या मर्चेंट आपसे 2-3 दिन इंतजार करने को कहते हैं. आमतौर पर इन 2-3 दिनों में आपका पैसा वापस आ जाता है या मर्चेंट के खाते में चला जाता है. पर कुछ केस में ऐसा भी होता जब न पैसा मर्चेंट को मिलता है और न ही आपके खाते में वापस आ पाता है. ऐसी स्थिति में क्या किया जाए इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति रहती है. आज हम आपको बताएंगे कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए.

एनपीसीआई दूर करेगा समस्या

NPCI (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन के लिए एक मिडिएटर के रूप में करता है. यानी यूपीआई की सारी पेमेंट इसी सिस्टम के तहत होती है. अगर कभी आपका पैसा ऊपर बताई गई स्थिति में फंस जाता है तो आप एनपीसीआई (NPCI) के जरिए अपना पैसा वापस पा सकते हैं. आपको ऐसे फेल्ड या ऐरर वाले ट्रांजेक्शन के लिए तुरंत एनपीसीआई से संपर्क करना चाहिए. नीचे हम बताएंगे कि आप कैसे एनपीसीआई को शिकायत कर सकते हैं.

इस तरह करें शिकायत

अगर आपका ट्रांजेक्शन 3-4 दिन बाद भी अटका हुआ है तो आपको फौरन एनपीसीआई से संपर्क करना चाहिए. एनपीसीआई तय समय में आपकी समस्या का समाधान करा देगा. एनपीसीआई से आप नीचे बताए गए तरीकों से संपर्क कर सकते हैं.

1. फोन के जरिए

आप एनपीसीआई से अपने ट्रांजेक्शन को लेकर उसके टोलफ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. आपको 18001201740 पर कॉल करना होगा. इसके बाद अपने ट्रांजेक्शन नंबर के साथ शिकायत दर्ज कराएं.

2. पोर्टल की मदद से

एनपीसीआई में शिकायत दर्ज करने का दूसरा तरीका पोर्टल से है. इसके लिए आपको एनपीसीआई के पोर्ट पर जाना होगा. वहां GET IN TOUCH वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें एक तरह का फॉर्म बना होगा. आपको उसमें अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आपकी समस्या आदि के बारे में भरना होगा. इसके बाद उसे सब्मिट कर दें.

3. ट्विटर के जरिए

अगर आप ट्विटर (Twitter) यूज करते हैं तो आपके पास ये भी शिकायत दर्ज कराने के लिए अच्छा विकल्प है. आपको इसके लिए पहले ट्विटर पर जाकर एनपीसीआई को फॉलो करना होगा. एनपीसीआई को फॉलो करने के बाद उसके प्रोफाइल पेज पर जाएं. अब टॉप पर मैसेज आइकन पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी समस्या बताएं. आपको अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी, ट्रांजेक्शन नंबर, रिसीवर बैंक, सेंडर बैंक व कुछ अन्य जानकारियां देनी होंगी. इसके बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी.

ये भी पढ़ें

आ गया होली के लिये सबसे सस्ता और सबसे धांसू फोन, लॉन्च होते ही मिल रहा है बंपर डिस्काउंट भी!

इंस्टाग्राम बंद कर रहा अपना ये ऐप, जानिए क्या कर सकते हैं अब यूजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget