एक्सप्लोरर

पैसा बचाने वाली खबर: एक ही चार्जर से चार्ज हो जाएंगे सारे मोबाइल, इस तरह का होगा चार्जर

Common Charger: फोन, टैब और अन्य डिवाइस के लिए अलग-अलग तरह के चार्जर हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसलिए सभी प्रकार के डिवाइस के लिए एक ही चार्जर के बारे में विचार किया जा रहा है.

Common Type C Charger: अभी तक iPhone, Android और लैपटॉप के लिए एक कॉमन चार्जर नहीं है, लेकिन आने वाले समय में एक ही चार्जर सभी डिवाइसेज के लिए आ सकता है. इसके लिए सरकार ने आज (17 अगस्त 2022), इससे जुड़े लोगों की बैठक बुलाई है. इस बैठक का उद्देश्य उपभोक्ताओं पर खर्च का बोझ कम करना और ई-कचरे को रोकना है. इस बैठक में यूजर्स के लिए एक कॉमन चार्जिंग स्टैंडर्ड पेश करने की दिशा में बात की जाएगी. बता दें, यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक जनादेश घोषित किया है, जिसमें कहा गया है कि फोन निर्माताओं को 2024 से यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ डिवाइस लॉन्च करनी होंगी. इस बैठक में मंत्रालय ने उद्योग और अन्य संबंधित हितधारकों को पत्र लिखकर आमंत्रित किया है. बैठक में सभी उपकरणों को चार्ज करने के लिए एक केबल रखने की योजना पर विचार-मंथन किया जाएगा.

कॉमन चार्जर क्या है?

स्मार्टफोन मार्केट में चार्जर को लेकर बहुत मारा मारी है. हर फोन, टैब और अन्य डिवाइस के लिए अलग अलग तरह के चार्जर मौजूद हैं. यहां तक कि कुछ कंपनियों ने तो चार्जर तक देना बंद कर दिया है. ऐसे में अलग-अलग चार्जर होने की वजह से कई बार यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार चार्जर जल्दी खराब हो जाते हैं, तो बार-बार पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के डिवाइस के लिए एक ही चार्जर के बारे में विचार किया जा रहा है. सभी प्रकार के डिवाइस के लिए एक ही चार्जर को ही कॉमन चार्जर कहते है. 

कॉमन चार्जर के फायदे

कॉमन चार्जर की मुहिम यूरोपियन यूनियन ने शुरू की है. कॉमन टाइप सी चार्जर (Common Type C Charger) के माध्यम से खास तौर पर यूरोपीय यूनियन सालाना एक हजार टन ई-वेस्ट घटाना चाहता है. ऐसे में कॉमन चार्जर आने से एनवायरमेंट को फायदा होगा और ई वेस्ट नहीं होगा. इसके अलावा, यूरोपीय यूनियन चार्जर्स पर होने वाले सालाना 250 मिलियन यूरो के खर्च में कटौती करना चाहता है. ऐसे में, कॉमन चार्जर होने से यूजर्स के पैसों की भी बचत होगी, क्योंकि इस कॉमन चार्जर रूल में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज कवर किए जा रहे हैं. इससे यूजर्स को हर डिवाइस के लिए अलग चार्जर नहीं रखना पड़ेगा. वे एक ही यूएसबी टाइप सी केबल से सभी डिवाइसेज को चार्ज कर सकेंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
Roti Dough: आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं, कितने घंटे बाद तक इस्तेमाल करना सही?
आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं, कितने घंटे बाद तक इस्तेमाल करना सही?
घर के बगीचे में उगा सकते हैं नाशपाती, जान लें तरीका
घर के बगीचे में उगा सकते हैं नाशपाती, जान लें तरीका
Embed widget