एक्सप्लोरर

Jio का शानदार रिचार्ज प्लान, जो एकसाथ दूर करेगा पूरे 11 महीने की टेंशन

Jio Recharge Plan 2024: अगर आप जियो के यूज़र्स हैं और अपने लिए एक अच्छा रिचार्ज प्लान खरीदना चाहते हैं, तो आइए हम आपको एक सस्ते लॉन्ग टर्म प्लान के बारे में बताते हैं.

Jio Prepaid Plan: भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ महीने पहले प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिससे यूज़र्स को तगड़ा झटका लगा था. इस बढ़ोतरी के बाद जियो ने अपने यूज़र्स को राहत देने के लिए कुछ सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जो यूज़र्स की पॉकेट का थोड़ा-बहुत ख्याल रखते हैं.

आइए हम आपको ऐसे ही एक जियो प्लान के बारे में बताते हैं, जिसे आप अगर एक बार रिचार्ज कराएंगे तो पूरे 11 महीने तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्त हो जाएंगे. हालांकि, यह रिचार्ज प्लान उन यूज़र्स के लिए ज्यादा बेहतर साबित होगा, जो रोज ज्यादा डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं. आइए हम आपको इस डेटा प्लान के बारे में बताते हैं.

जियो का सस्ता प्लान

यह प्लान न सिर्फ यूज़र्स को कम कीमत में मिलेगी, बल्कि इसमें यूज़र्स को ज्यादा वैधता भी मिलेगी. आइए हम आपको जियो के इस नए प्लान के बारे में बताते हैं. जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1899 रुपये है. वैल्यू सेक्शन में जोड़े गए जियो के इस प्लान में यूज़र्स को 336 दिनों की वैधता मिलती है. इसका मतलब है कि 1899 रुपये के इस प्लान से आप करीब 11 महीनों तक की वैधता पा सकते हैं.

जियो अपने इस नए प्लान के साथ यूज़र्स को किसी भी नेटवर्क पर 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3600 एसएमएस की सुविधा देती है. इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ जियो के यूज़र्स को 24GB इंटरनेट डेटा मिलता है. अगर आप ज्यादा इंटरनेट डेटा का उपयोग नहीं करते हैं तो यह प्लान आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है. 

इस प्लान की मंथली कीमत औसतन 172 रुपये प्रति महीना पड़ेगी, जो यूज़र्स के लिए एक अच्छी डील हो सकती है. हालांकि, जिन यूज़र्स को ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, उनके लिए यह रिचार्ज प्लान अच्छा नहीं होगा. इस प्लान के साथ यूज़र्स को जियो टीवी और जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल क्या करेंगे?

अब देखना होगा कि जियो के इस सस्ते प्लान का ऑफर देने के बाद क्या एयरटेल और वीआई भी अपने-अपने यूज़र्स के लिए ऐसा ही कोई सस्ता प्लान ऑफर करती है या नहीं. उधर, इन प्राइवेट कंपनियों से निराश यूज़र्स को बीएसएनएल अपनी ओर खींचने में लगी हुई है.

बीएसएनएल के साथ पिछले करीब एक महीने में लाखों नए यूज़र्स जुड़े हैं और वो अपनी सर्विस में लगातार सुधार भी कर रहे हैं, यूज़र्स को सस्ते प्लान्स का प्रलोभन भी दे रहे हैं. अब देखना होगा कि महंगे रिचार्ज प्लान्स के इस दौर में बीएसएनएल अपना सूर्योदय कर पाता है या नहीं.

यह भी पढ़ें:

iPhone 16 छोड़िए iPhone 17 की लीक रिपोर्ट आई सामने, सेल्फी कैमरा के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन अपडेट करने के बाद Restart करना जरूरी है? जानिए पूरी सच्चाई
फोन अपडेट करने के बाद Restart करना जरूरी है? जानिए पूरी सच्चाई
Google पर दिखने वाले Ads से कैसे हो रहा बड़ा Scam?
Google पर दिखने वाले Ads से कैसे हो रहा बड़ा Scam?
Gaming Phone vs iPhone... गेमर्स की पसंद कौन? जानें असली फर्क
Gaming Phone vs iPhone... गेमर्स की पसंद कौन? जानें असली फर्क
काम नहीं कर रहे Spy Camera Detector? स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा
काम नहीं कर रहे Spy Camera Detector? स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा

वीडियोज

सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का नया खेल
बारूदी 'जैवलिन', दुश्मन के बुरे दिन!
नेपाल आपदा का ये नया खौफनाक वीडियो देख आपका दिल दहल जाएगा!
नेपाल टू बिहार..'जलप्रलय' का कहां-कहां खतरा?
नेपाल...आपदा से पीछे हुआ 100 साल? देखिए ये पूरी रिपोर्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू सोचे कि भारत में मुस्लिम न रहें, तो वह हिंदू नहीं', न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत
'हिंदू सोचे कि भारत में मुस्लिम न रहें, तो वह हिंदू नहीं', न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत
निखिल कोचिंग के डायरेक्टर का खान सर पर गंभीर आरोप, नार्को टेस्ट की मांग
निखिल कोचिंग के डायरेक्टर का खान सर पर गंभीर आरोप, नार्को टेस्ट की मांग
W,W,W,W,W,W... पांच साल से बाहर, अब 6 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाज ने बरपाया कहर 
W,W,W,W,W,W... पांच साल से बाहर, अब 6 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाज ने बरपाया कहर 
श्रेया घोषाल को मिला आशा भोसले अवॉर्ड, सिंगर बोलीं- 'आशा ताई मेरी प्रेरणा हैं'
श्रेया घोषाल को मिला आशा भोसले अवॉर्ड, सिंगर बोलीं- 'आशा ताई मेरी प्रेरणा हैं'
नेपाल बाढ़: ग्लेशियर टूटने का वीडियो आया सामने, 626 शव बरामद; 2400 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: ग्लेशियर टूटने का वीडियो आया सामने, 626 शव बरामद; 2400 की तलाश जारी
'PAK को लेकर भारत का नजरिया बदला', OP सिंदूर पर बोले पूर्व आर्मी चीफ नरवणे
'PAK को लेकर भारत का नजरिया बदला', OP सिंदूर पर बोले पूर्व आर्मी चीफ नरवणे
CSIR-UGC NET June 2026 का रिजल्ट जारी, फटाफट करें चेक
CSIR-UGC NET June 2026 का रिजल्ट जारी, फटाफट करें चेक
बस में चढ़ते ही लड़खड़ाए बुजुर्ग, मौत के मुंह से खींच लाया क्लीनर
बस में चढ़ते ही लड़खड़ाए बुजुर्ग, मौत के मुंह से खींच लाया क्लीनर
Embed widget