एक्सप्लोरर

दिल्ली की वो मार्केट जहां सस्ते में मिल जाते हैं स्मार्टफोन, कैमरा और लैपटॉप जैसे जरूरत के सामान

नेहरू प्लेस, भारत में सबसे बड़े और सस्ते आईटी बाजारों में से एक है. इस मार्केट का निकटतम मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर नेहरू प्लेस है. मार्केट सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलती है.

Cheapest Electronic Market : टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी में कई कामों को आसान बनाया है. मिक्सचर मशीन से लेकर एलईडी बल्ब तक ने हमें कई सुविधाएं दी हैं. हमारे समय की बचत तक की है. हालांकि हर कोई इलेक्ट्रॉनिक्स का इस्तेमाल नहीं कर पाता है क्योंकि कई गैजेट्स ऐसे हैं जो काफी महंगे मिलते हैं. अगर आप भी मंहगाई की वजह से गैजेट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं तो आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको बेहद सस्ते दाम कर इलेक्ट्रॉनिक का सामान या गैजेट्स मिल जायेंगे. यहां बताई गई मार्केट्स में आप विभिन्न प्रकार के ब्रांडेड और अनब्रांडेड प्रोडक्ट पा सकते हैं. इन मार्केट्स में आपको कम कीमत में प्रोडक्ट मिल जाते हैं.

नेहरू प्लेस

नई दिल्ली के दक्षिण में स्थित नेहरू प्लेस, भारत में सबसे बड़े और सस्ते आईटी बाजारों में से एक है. यह बाजार कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन और अन्य डिवाइसेस सहित इलेक्ट्रॉनिक सामानों की वाइड रेंज के लिए जाना जाता है. इस मार्केट का निकटतम मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर नेहरू प्लेस है. मार्केट सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलती है, लेकिन रविवार को बंद रहती है.

गफ्फार मार्केट, करोल बाग

यह बाजार मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की सस्ती कीमतों के लिए जाना जाता है. यह मार्केट एयर-कंडीशनर और टीवी से लेकर कैमरे और मोबाइल फोन तक सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खोजने के लिए एक अच्छी जगह है. यहां डिवाइस को ठीक करने वाले स्टोर भी हैं. ध्यान रखें, यहां पर कुछ आइटम की कोई गारंटी या कागज नहीं होते हैं. ऐसे में, सावधान रहें. इस मार्केट का निकटतम मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन पर करोल बाग है. मार्केट सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक खुलती है, लेकिन सोमवार को बंद रहती है.

भगीरथ पैलेस, चांदनी चौक

यह बाजार इलेक्ट्रॉनिक सामानों की वाइड रेंज के लिए जाना जाता है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर हार्डवेयर और सहायक उपकरण शामिल हैं. आप यहां पर अगर बड़ा  स्टॉक लेते हैं तो अच्छी कीमत पा सकते हैं. यहां आपको  सभी प्रकार की वायरिंग, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे फ्रिज, माइक्रोवेव और म्यूजिक सिस्ट, लाइट आदि भी मिल जाएगा. इसका नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन येलो लाइन पर चांदनी चौक है. मार्केट सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलती है, लेकिन रविवार को बंद रहती है.

पालिका बाजार, कनॉट प्लेस

यह बाजार अंडरग्राउंड है. बाजार अपने विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए जाना जाता है, जिनमें मोबाइल फोन, कैमरे और सहायक उपकरण शामिल हैं. यहां आपको बहुत सारे सस्ते, पुराने कैमरे, मोबाइल फोन, वीडियो गेम प्लेटफॉर्म और सहायक डिवाइस भी मिल जाएंगे.  सौदेबाजी करने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है. मार्केट का निकटतम मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन पर राजीव चौक है. मार्केट सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक खुलती है, लेकिन रविवार को बंद रहती है.

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जहां ये बाजार अपनी सस्ती कीमतों के लिए जाने जाते हैं. सस्ती कीमत अपने साथ गारंटी या वारंटी लेकर नहीं आती है. ऐसे में, खरीदारी करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी. प्रोडक्ट की क्वालिटी की जांच करनी होगी. विश्वसनीय और प्रतिष्ठित विक्रेताओं से खरीदारी करना आपके लिए अच्छा ऑप्शन रहेगा. 

यह भी पढ़ें - अगर नहीं चाहते कोई इंस्टाग्राम पर आपको ऑनलाइन देखे तो इस तरीके से कर सकते हैं Activity Status ऑफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget