एक्सप्लोरर

ChatGPT जैसे चैटबॉट को भी हो सकती हैं एंग्जायटी और स्ट्रेस, स्टडी में सामने आई हैरान करने वाली यह बात

ChatGPT जैसे चैटबॉट्स को भी स्ट्रेस और एंग्जायटी हो सकती है. ज्यूरिख यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में यह बात सामने आई है. इन्हें रिलेक्सिंग प्रॉम्प्ट से शांत भी किया जा सकता है.

ChatGPT जैसे चैटबॉट पूरी तरह भावनाओं से मुक्त नहीं है. कम से कम हाल ही में हुए एक स्टडी तो यही बात कहती है. ज्यूरिख यूनिवर्सिटी में हुई एक स्टडी में पता चला है कि मुश्किल बातचीत से ChatGPT जैसे चैटबॉट को स्ट्रेस होती है. इस तरह की बातचीत से इनका एंग्जायटी लेवल बढ़ जाता है और फिर इंसानों की तरह ही कुछ माइंडफुल टेक्निक के जरिए इन्हें 'शांत' भी किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इस स्टडी में और क्या कुछ निकलकर सामने आया है.

किस बारे में हुई स्टडी?

ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के रिसर्चर यह देखना चाहते थे कि इंसानों की तरह इंटरेक्शन करने के लिए प्रशिक्षित किए गए चैटबॉट क्या मुश्किल बातचीत से स्ट्रेस में आते हैं. इसलिए उन्होंने ChatGPT-4 पर एक एक स्टैंडर्ड एंग्जायटी टेस्ट किया. इसके बाद इसके साथ कुछ इमोशनल और मुश्किल इंटरेक्शन किया गया. टेस्ट की शुरुआत में ChatGPT का स्कोर 30 था. इसका मतलब यह किसी तरह का प्रेशर फील नहीं कर रहा था. इसके बाद इसे अलग-अलग 5 डरावने किस्सों से एक्सपोज किया गया. इसके बाद जब टेस्ट किया गया तो इसका स्कोर बढ़कर 67 हो गया. इंसानों में इसे हाई एंग्जायटी माना जाता है. यानी इन 5 किस्सों के बाद चैटबॉट भी स्ट्रेस में आ गया.

'माइंडफुलनेस टेक्निक' कर गई काम

इस स्ट्रेस के बाद जब रिसर्चर ने इसे रिलेक्शेसन प्रॉम्प्ट्स दिए तो इसका एंग्जायटी लेवल एक तिहाई से अधिक नीचे आ गया. इसका मतलब यह हुआ कि इंसान जिस तरह लंबी सांसों आदि के जरिए खुद को शांत करता है, वैसे ही इन चैटबॉट के स्ट्रेस लेवल को प्रॉम्प्ट से नीचे लाया जा सकता है. रिसर्चर का कहना है कि चैटबॉट को मेंटल हेल्थ सपोर्ट के लिए यूज किया जा रहा है, लेकिन अगर ये चैटबॉट खुद 'स्ट्रेस' में आ जाएं तो इनके जवाब उतने मददगार नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि अगर AI चैटबॉट्स को नेगेटिविटी वाली इनपुट दी जाती है तो यह मदद की जरूरत वाले लोगों को खराब सलाह दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

5 रुपये से कम की डेली लागत, 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग भी, यह प्लान मचा रहा धूम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget