एक्सप्लोरर

CES 2024 में LG का कमाल, पेश किया दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट Smart TV, फीचर्स जानकर दंग रह जाएंगे आप

First Transparent OLED TV: टेक्नोलॉजी हर बीतते दिन के साथ एडवांस होती जा रही है, जिसका एक नमुना एलजी ने सीईएस 2024 में दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट टीवी पेश करके दिखाया है.

LG Transparent TV: कंज्यूमर टेक्नोलॉजी एसोसिएशन (CES 2024) की शुरुआत हो चुकी है. टेक्नोलॉजी की दुनिया के इस खास इवेंट का आयोजन इस बार अमेरिका के लॉस वेगस में किया जा रहा है. इस इवेंट में दुनियाभर की कंपनियां अपनी-अपनी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी पेश करेगी.

साउथ कोरिया की कंपनी एलजी ने एक ऐसा प्रॉडक्ट पेश किया है, जिसकी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी थी. दरअसल, इस कंपनी ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट टीवी पेश किया है, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

एलजी ने पेश किया आर-पार दिखने वाला टीवी

यह एक वायरलेस ट्रांसपेरेंट टीवी है. इस टीवी  में एलजी ने एडवांस टेक्नोलॉजी वाला ऑर्गेनिक लाइट-इमिंटिंग डिओइड यानी OLED डिस्प्ले दिया है. इस टीवी का पूरा नाम 'LG Signature OLED T' है. आइए हम आपको इस खास टीवी के बारे में बताते हैं.

यूजर्स को मिलेगा गायब होने वाला डिस्प्ले 

एलजी ने टीवी की दुनिया में एक बेहद खास और आधुनिक टेक्नोलॉजी पेश की है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से साउथ कोरियन कंपनी ने आर-पार दिखने वाला टीवी लॉन्च किया है. जैसा कि हमने आ-लिटपको ऊपर बताया कि टीवी ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया. अगर आप इस टीवी को बंद करेंगे तो डिस्प्ले गायब हो जाएगा और ऑन करने पर वापस सामने आ जाएगा.

एक भी तार के बिना चलेगा टीवी

यह एक वायरलेस टीवी है, तो इसमें आपको एक भी तार देखने को नहीं मिलेगा, जो कि अभी तक सभी टीवी में देखने को मिलता था. इस टीवी में एलजी ने ऑडियो-विजुअल ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. इस टीवी में सेल्फ-लिट पिक्सल तकनीक भी दी गई है, जो इस टीवी की पिक्चर क्वालिटी में चार-चांद लगाने का काम करता है.

टीवी के डिस्प्ले में होंगे दो मोड

इस टीवी में एलजी ने दो मोड दिए हैं. पहले मोड का नाम ट्रांसपेरेंट मोड है, और दूसरे का नाम ब्लैक यूनिक मोड है. अगर आप ट्रांसपेरेंट मोड ऑन करके टीवी देखेंगे तो आपको टीवी में चलने वाले कंटेंट के साथ-साथ उसके पीछे मौजूद चीजें भी दिखाई देंगी, यानी किसी ग्लास की तरह आर-पार दिखाई देगा. वहीं, अगर आप ब्लैक यूनिक मोड चालू करेंगे, तो आपको उसी पुराने स्टाइल में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ टीवी देखने को मिलेगा, जिसमें आप आजतक देखते आए हैं. इन दोनों टीवी मोड को रिमोट से एक्टिवेट या डीएक्टिवेट किया जा सकता है.

बेहद दमदार प्रोसेसर का इस्तेमाल

एलजी ने अपने इस टीवी में एल्फा 11 एआई प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. टीवी में एलजी अपनी कंपनी में ही बना सोफ्टवेयर वेबओएस का इस्तेमाल करती है. इस टीवी की लॉन्च डेट, कीमत और बिक्री के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी  इस साल के अंत तक में इस टीवी को लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें:  मात्र ₹5,999 में आज से बिकेगा यह नया स्मार्टफोन, मिलेगा 8GB RAM और iPhone वाला फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget