एक्सप्लोरर

CES 2024: स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के बाद अब आया स्मार्ट कमोड, Alexa करेगा सारा काम 

लास वेगास में CES 2024 का आयोजन किया जा रहा है. ये इवेंट 9 जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा. इस इवेंट में एक से बढ़कर एक चीजें पेश की जा रही हैं.

Smart Toilet Seat: स्मार्ट शब्द हमारे जीवन में अब एक अहम भूमिका अदा करता है. गैजेट्स से लेकर हमारे रहने और खाने पीने तक का स्टाइल सब कुछ स्मार्ट हो रहा है. स्मार्ट लिविंग और थिंकिंग को लोग बढ़ावा दे रहे है. इस बीच, स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के बाद अब स्मार्ट कमोड बाजार में आ गया है. दरअसल, लास वेगास में CES 2024 का आयोजन किया जा रहा है. जिन लोगों को नहीं पता कि CES क्या है तो दरअसल, ये कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो है जो हर साल आयोजित किया जाता है जिसमें दुनिया की कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेस को सबके बीच रखती हैं.

इस इवेंट में Kohler नाम की एक कंपनी ने स्मार्ट कमोड लॉन्च किया है. इस कमोड की खासियत क्या है और कितनी है इसकी कीमत ये लेख में नीचे जानिए. इस कमोड की सेल US में शुरू हो चुकी है. हालांकि ये भारत में बिक्री के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है.

इतनी है कीमत 

Kohler के इस स्मार्ट कमोड का नाम PureWash E930 bidet seat है जिसकी कीमत 1289.40 डॉलर यानि लगभग 1,07,036 रुपये है. इसे वाइट कलर में खरीदा जा सकता है. ये स्मार्ट कमोड कैसे काम करता है ये आप कंपनी के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं.

स्मार्ट कमोड की खासियत

इस स्मार्ट कमोड की खासियत ये है कि इसमें सारा काम बिना हाथ लगाएं हो जाएगा. यानि आपको जेट स्प्रे आदि कुछ भी उठाने की जरूरत नहीं है. ये कमोड  वॉइस सपोर्ट के साथ आता है और अमेजन अलेक्सा और गूगल होम के साथ कनेक्ट हो जाता है. साथ ही इसे आप ऐप से भी कंट्रोल कर सकते हैं. इसके साथ एक रिमोट भी मिलता है जो 2 यूजर को अपने कम्फर्ट के हिसाब से टॉयलेट सीट को एडजस्ट करने की सुविधा देता है. आप सीट और पानी का टेम्परेचर, पानी का प्रेशर, फ्रंट और बैक वॉशर, आदि सबकुछ रिमोट या अलेक्सा से ऑपरेट कर सकते हैं. इसमें आपको किड्स और बूस्ट मोड मिलता है जो बच्चों और बड़ो के लिए जेट के प्रेशर को कंट्रोल करता है. 

कमोड में मिलता है मसाज मोड

इस स्मार्ट कमोड में आपको मसाज मोड भी मिलता है जो जेट स्प्रे को इस तरह ऑपरेट करता है जैसे मानों आपकी मसाज हो रही हो. इसमें आपको ऑटोमैटिक UV क्लीनिंग भी मिलता है जो हर 24 घंटे में जेट स्प्रे की रॉड को क्लीन करता है. सीट का टेम्परेचर सेट करने के अलावा कमोड में आपको एयर ड्रायर भी मिलता है जिसकी स्पीड आप तय कर सकते हैं. रात में कमोड को यूज करने के लिए इसमें एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम भी है.

यह भी पढ़ें:

कंपनी ने कंफर्म की Realme 12 Pro Series की लॉन्च डेट, 200MP कैमरा से लेकर पेरीस्कोप लेंस तक जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
Incognito Mode Truth: कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?
कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget