एक्सप्लोरर

छत या टेबल... कौन-सा पंखा बचाता है बिजली? इनमें से आपके लिए क्या सही है?

Ceiling Fan VS Tablet Fan : महंगाई के इस दौर में क्या आप एक ऐसा पंखा तलाश रहे हैं, जो बिजली बिल में बचत कर सके? अगर हां, तो यह खबर आपके काम आयेगी.

Ceiling VS Tablet Fan : छत के पंखे और टेबल पंखे दोनों घरों को ठंडा करने का काम करते हैं. जो लोग गर्मी के दिनों में एसी नहीं खरीद सकते हैं, वे लोग अपने घरों के अक्सर छत का पंखा या टेबल पर रखने वाला पंखा लगा लेते हैं. अब अगर बात दोनों में से एक चुनने की आती है, तो एक सवाल जो अक्सर सामने आता है वह यह है कि कौन ज्यादा बिजली बचा सकता है. महंगाई ने कमर तोड़ रखी है. ऐसे में, हर शख्स यही चाह रहा है कि महीने में होने वाले खर्चे में से कुछ पैसे बच जाएं. इस खबर में हम छत के पंखे और टेबल पंखे के बीच अंतर बता रहे हैं. इसके साथ ही, यह पता करेंगे कि कौन महीने के बिजली बिल में बचत कर सकता है.

सीलिंग फैन

छत के पंखे को सेलिंग फैन भी कहा जाता है. इनमें लंबे ब्लेड होते हैं जो कमरे में हवा को सर्कुलेट करने के लिए गोलाकार गति में घूमते हैं. सीलिंग फैन कितनी बिजली की खपत करते हैं, इसके बारे के स्पष्ट रूप से तो कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि हर पंखे की बिजली खपत अलग अलग हो सकती है. हालांकि, पंखे के आकार, स्पीड और टाइप के आधार पर छत के पंखों की ऊर्जा खपत 90 से 100 वाट तक हो सकती है.

सीलिंग फैन के फायदे

  • छत के पंखे बड़े कमरों को ठंडा करने में अधिक कारगर हैं  क्योंकि वे कमरे के चारों ओर हवा को पहुंचा कर सकते हैं.
  • छत के पंखे घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं. 
  • छत के पंखे अधिक टिकाऊ होते हैं और टेबल पंखे की तुलना में इनकी उम्र लंबी होती है.

सीलिंग फैन के नुकसान

  • टेबल पंखे की तुलना में छत के पंखे अधिक महंगे आते हैं.
  • छत के पंखे को प्रोफेशनल इंस्टालेशन की आवश्यकता होती है.
  • कुछ छत के पंखे शोर कर सकते हैं और कमरे की शांति को भंग कर सकते हैं.

टेबल फैन

टेबल फैन छोटे और पोर्टेबल होते हैं जिन्हें टेबल या डेस्क पर आसानी से रखा जा सकता है. इनमें छोटे ब्लेड होते हैं. बिजली खपत की बात की जाए तो पंखे के साइज और स्पीड के आधार पर, टेबल फैन की ऊर्जा खपत लगभग 30 से 60 वाट तक होती है.

टेबल फैन के फायदे

  • छत के पंखे की तुलना में टेबल फैन अधिक किफायती होते हैं. इसका मतलब है कि ये सस्ते में आ जाते हैं. 
  • टेबल फैन पोर्टेबल होते हैं और इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है.
  • टेबल पंखे को इंस्टॉल करने के लिए किसी प्रोफेशन की जरूरत नहीं है. 

टेबल फैन के नुकसान

  • टेबल फैन बड़े कमरे को ठंडा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वे  सीमित मात्रा में हवा सर्कुलेट करते हैं. कई सदा तो बस एक व्यक्ति ही हवा का आनंद ले सकता है. 
  • टेबल पंखे कम टिकाऊ होते हैं और सीलिंग पंखों की तुलना में इनका जीवनकाल कम होता है.
  • कई टेबल फैन बहुत अधिक शोर करते हैं.

कौन सा फैन अधिक बिजली बचाता है?

जब बिजली की खपत की बात आती है, तो टेबल फैन आमतौर पर सेलिंग फैन की तुलना में कम बिजली खाते हैं. इससे बिजली बिल भी कम आता है. हालांकि, कई सीलिंग फैन भी अब कम बिजली खाने के लिए डिजाइन किए जाने लगे हैं. ऐसे में, आप खरीदते समय पंखे की बिजली खपत कन्फर्म कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - Truecaller ने आईफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया Live Caller ID, ऐसे काम करता है फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget