एक्सप्लोरर

हवाई जहाज में ये 4 गैजेट्स ले जाना बन सकता है खतरे की वजह, गलती से भी न करें ये चूक

हवाई यात्रा के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स विमान की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं. जिनसे बचना जरूरी है.

अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहे एक विमान की दुर्घटना की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. हादसे की जांच जारी है, लेकिन इस घटना के बाद हवाई सफर के दौरान सुरक्षा नियमों पर ध्यान देना और भी जरूरी हो गया है. अक्सर देखा गया है कि लोग बिना जानकारी के कुछ ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज अपने साथ ले जाते हैं, जो प्लेन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.

यहां हम बात कर रहे हैं ऐसे 4 गैजेट्स की, जिन्हें हवाई जहाज में ले जाना या इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ माना जाता है. आइए जानते हैं कौन से हैं ये डिवाइस और क्यों ये विमान यात्रा के लिए खतरा बन सकते हैं.

1. अत्यधिक क्षमता वाले पावर बैंक (27000 mAh से ज्यादा)

पावर बैंक आजकल हर किसी की जरूरत बन गया है, लेकिन हवाई सफर में इसकी लिमिट होती है. अगर आपका पावर बैंक 27000 mAh से ज्यादा का है, तो इसे साथ ले जाना जोखिम भरा हो सकता है. इतनी ज्यादा क्षमता की बैटरी से विमान में आग लगने का खतरा रहता है. इससे विमान की सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है. सामान्य 10000 mAh या 20000 mAh तक के पावर बैंक आमतौर पर अनुमत होते हैं, लेकिन उससे ज्यादा क्षमता वाले डिवाइस से बचना बेहतर होता है.

2. ई-सिगरेट और वेप डिवाइस

ई-सिगरेट और वेपिंग डिवाइसेज को प्लेन में ले जाना या इस्तेमाल करना दोनों ही खतरनाक माने जाते हैं. इनमें लिक्विड निकोटिन के साथ-साथ लिथियम बैटरी होती है, जो कि तापमान बढ़ने पर ब्लास्ट या आग का कारण बन सकती है. कुछ एयरलाइंस कैबिन बैग में इन्हें ले जाने की अनुमति देती हैं, लेकिन फ्लाइट के दौरान इनका इस्तेमाल करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसलिए बेहतर है कि इन्हें यात्रा से पहले ही छोड़ दें.

3. स्मार्ट बैग जिनकी बैटरी नहीं निकलती

आजकल मार्केट में ऐसे बैग्स आ गए हैं जिनमें चार्जिंग पोर्ट, जीपीएस और वजन मापने जैसी स्मार्ट सुविधाएं होती हैं. लेकिन अगर इनमें लगी लिथियम बैटरी को अलग नहीं किया जा सकता, तो ऐसे बैग्स को चेक-इन लगेज के रूप में ले जाना मना है. क्योंकि अगर बैग को नीचे कार्गो में रखा गया और बैटरी में गड़बड़ी हुई, तो हादसा हो सकता है. अगर बैटरी को अलग किया जा सकता है, तो उसे निकालकर अपने साथ कैबिन में ले जाना सुरक्षित होता है.

4. बैटरी से चलने वाले अन्य अनजान गैजेट्स

कई बार हम ऐसे गैजेट्स लेकर चल पड़ते हैं जिनमें छोटी लेकिन हाई-पावर बैटरी होती है, जैसे कुछ कैमरे, ड्रोन्स, या हैंडहीटर्स. बिना जांचे इन्हें साथ ले जाना एयरपोर्ट सिक्योरिटी में परेशानी खड़ी कर सकता है. ये डिवाइसेज अगर अनजाने में एक्टिव हो गए तो यह विमान की तकनीकी व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं.

क्या करें यात्रा से पहले?

  • हमेशा एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर उनके बैगेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से जुड़े नियम पढ़ें.
  • बैटरी से चलने वाले किसी भी गैजेट को पैक करने से पहले सोचें कि क्या वह नियमों के अनुसार सुरक्षित है.
  • अगर किसी डिवाइस को साथ ले जाना जरूरी हो, तो उसे मैनुअली बंद कर लें और बैटरी को अलग कर दें.

हवाई यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ एयरलाइंस की नहीं बल्कि हमारी भी होती है. ऐसे में अगर हम छोटे-छोटे नियमों का पालन करें और खतरनाक गैजेट्स को अपने सफर से दूर रखें, तो बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget