एक्सप्लोरर

तगड़ा डिस्काउंट और कई कूपन देने के बाद भी Swiggy और Zomato इस तरह करते हैं लाखों की कमाई

Food Delivery Apps : फूड डिलीवरी ऐप्स कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए कई कूपन ऑफर करती हैं, लेकिन उनका बिजनेस मॉडल मुख्य रूप से कमीशन और अन्य शुल्क के माध्यम से पैसा कमाना है.

Zomato Swiggy Earning : पिछले कुछ सालों में फूड डिलीवरी ऐप्स काफी फेमस हुई हैं. इसके पीछे सीधी सी वजह यही है कि बस अपने मोबाइल से ऑर्डर करना होता है और खाना सीधे आपके दरवाजे पर आ जाता है. जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) इस गेम की अच्छी खिलाड़ी हैं. ये दोनों ही ऐप्स अपने कस्टमर्स को रेस्तरां और व्यंजनों की एक वाइड रेंज से खाना ऑर्डर करने की सुविधा देती हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि रेस्तरां में खाना महंगा होता है, लेकिन इन ऐप्स से ऑर्डर करने पर कूपन लगाकर खाना सस्ता पड़ जाता है. अब सवाल है कि ये ऐप आखिर पैसे कैसे कमाती हैं, खासकर जब वे कस्टमर्स को इतनी अधिक छूट देती हैं?

कमीशन

फ़ूड डिलीवरी ऐप का पैसे कमाने का प्राथमिक तरीका कमीशन है. अगर रेस्तरां को कोई ऑर्डर ऐप्स के माध्यम से मिलता है तो ये ऐप्स रेस्तरां से प्रत्येक ऑर्डर के लिए कमीशन लेती हैं. आसान भाषा में समझाया जाए तो अगर आप जोमैटो या स्विगी से कोई ऑर्डर करते हैं तो अपने जिस रेस्तरां से ऑर्डर किया है, उसे जोमैटो या स्विगी को कमीशन के तौर पर पैसे देने पड़ते हैं. यह शुल्क आमतौर पर ऑर्डर की कीमत का कुछ प्रतिशत होता है. हालांकि यह रेस्तरां और ऐप के बीच समझौते के आधार पर भिन्न भी हो सकता है.

उदाहरण के लिए, ज़ोमैटो अपने ऐप के माध्यम से किए गए प्रत्येक ऑर्डर के लिए रेस्तरां से लगभग 20-25% कमीशन लेता है, जबकि स्विगी लगभग 15-25% कमीशन लेता है. हालांकि ऐसे रेस्तरां जो ऐप्स से अधिक ऑर्डर हासिल करते हैं उनके शुल्क में इजाफा हो सकता है. 

विज्ञापन

कमीशन के अलावा, फूड डिलीवरी ऐप विज्ञापन, स्पॉन्सर्ड लिस्टिंग और प्रीमियम सर्विस के माध्यम से भी पैसे कमाती हैं. ये एप सर्च में किसी पार्टिकिलर रेस्तरां के प्लेसमेंट देने के लिए रेस्तरां से शुल्क ले सकती हैं. इसके साथ ही, ग्राहकों को फ्री डिलीवरी या एक्सक्लूसिव छूट जैसे बेनिफ्ट्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर कर सकती हैं.  

उदाहरण के लिए, ज़ोमैटो की ज़ोमैटो गोल्ड नामक एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जो ग्राहकों को पार्टिकुकर रेस्तरां में फ्री ड्रिंक या डिस्काउंट वाला खाना जैसे लाभ ऑफर करती है. यह सर्विस मासिक या वार्षिक शुल्क पर उपलब्ध है. दूसरी ओर, स्विगी में भी कुछ इसी तरह की सर्विस है. 

हां, फूड डिलीवरी ऐप्स कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए कई कूपन ऑफर करती हैं, लेकिन उनका बिजनेस मॉडल मुख्य रूप से कमीशन और अन्य शुल्क के माध्यम से पैसा कमाना है. इन कूपन और डिस्काउंट का मकसद ऑर्डर की मात्रा और ग्राहक वफादारी को बढ़ाना होता है.

यह भी पढ़ें - Instgaram में जल्द यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा, अभी तक थर्ड पार्टी ऐप से चलाना पड़ता था काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analog और Digital TV में क्या होता है अंतर? किसकी बिजली खपत ज्यादा
Analog और Digital TV में क्या होता है अंतर? किसकी बिजली खपत ज्यादा
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स
सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स
AI को कैसे ट्रेन किया जाता है? जानें क्या होता है प्रोसेस
AI को कैसे ट्रेन किया जाता है? जानें क्या होता है प्रोसेस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget