एक्सप्लोरर

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! जल्द मिलने लगेगी 5G कनेक्टिविटी, सरकार ने बनाया यह प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी इन दिनों तेजी से अपने 4G नेटवर्क को तैयार करने में जुटी हुई है. मई-जून तक यह काम पूरा हो जाएगा. इसके बाद 5G के लिए काम शुरू होगा.

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के यूजर्स के लिए खुशखबरी है. उन्हें जल्द ही 5G कनेक्टिविटी मिलने वाली है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कंपनी इसी साल जून से 4G से 5G में ट्रांजिशन शुरू कर देगी. मई-जून तक कंपनी 4G डिप्लॉयमेंट को पूरा कर लेगी और उसके बाद 5G कनेक्टिविटी के लिए काम शुरू किया जाएगा. बता दें कि देश में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 5G नेटवर्क शुरू कर चुकी है. हालांकि, वोडाफोन आइडिया ने अभी तक चुनिंदा स्थानों पर ही 5G कनेक्टिविटी देना शुरू किया है.

89,000 4G साइट हो चुकी इंस्टॉल- सिंधिया

मनीकंट्रोल से बात करते हुए सिंधिया ने 4G कनेक्टिविटी के लिए एक लाख साइट की योजना बनाई गई थी. इनमें से 89 हजार इंस्टॉल कर दी गई है और सिंगल सेल फंक्शन टेस्ट प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा मई-जून तक सभी एक लाख साइट को ऑपरेशनल बनाने की योजना है. इसके बाद जून से 5G के काम शुरू हो जाएगा. इसके लिए एडिशनल हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने यह भी बताया कि चीन, दक्षिण कोरिया, फिनलैंड और स्वीडन के बाद भारत दुनिया का पांचवा ऐसा देश है, जिसने 4G टेक्नोलॉजी खुद डेवलप की है.

फ्रॉड रोकने के लिए बंद किए गए 1.75 करोड़ नंबर- सिंधिया

इस दौरान सिंधिया ने स्पैम कॉल और टेलीकॉम फ्रॉड रोकने के लिए उठाए गए सरकार के कदमों की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संचार साथी पोर्टल के जरिए अभी तक 1.75 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन को बंद किया गया है. इसी तरह फ्रॉड के मामलों में शामिल 1.5 लाख WhatsApp ग्रुप्स को बंद किया गया है. फ्रॉड पर नजर रखने के लिए एक डिजिटल इंटेलीजेंस यूनिट बनाई गई है और I-Core स्पूफ कॉल मॉनिटरिंग सिस्टम रोजाना 1.3 करोड़ स्पूफ कॉल्स को ब्लॉक कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

6 महीनों तक की वैलिडिटी, डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL के 1,000 रुपये से सस्ते प्लान्स में मिल रहे ये फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget