एक्सप्लोरर

हज में बड़ा डिजिटल बदलाव, सऊदी ने दी हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मुफ्त

इस साल की हज यात्रा को सऊदी अरब ने तकनीक से जोड़ते हुए सभी हाजियों को फ्री हाई-स्पीड इंटरनेट देने की सुविधा शुरू की है.

सऊदी अरब ने इस साल हज यात्रा को और भी आसान और आधुनिक बना दिया है. अब हर हाजी को मक्का, मदीना और तमाम पवित्र स्थलों पर फ्री हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा. जी हां, इस बार की हज यात्रा ना सिर्फ आध्यात्मिक होगी बल्कि पूरी तरह से डिजिटल भी हो गई है.

गल्फ न्यूज के अनुसार सरकार ने 10,500 से ज्यादा वाई-फाई हॉटस्पॉट्स लगाए हैं, जिससे हाजियों को इंटरनेट के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मक्का, मदीना, मीना, अराफात और मुजदलिफा जैसे सभी अहम स्थलों पर अब 100% 4G और 5G नेटवर्क की सुविधा मौजूद है.

हर जगह है इंटनेट

इतना ही नहीं हज संचार और तकनीकी प्रणाली के प्रवक्ता साद अल-शनबरी ने भी अपने एक बयान में कहा, “अब हर जगह इंटरनेट है, हाजियों को कहीं भी WiFi ढूंढने की जरूरत नहीं है. हमारा मकसद है कि हाजियों का अनुभव आध्यात्मिक होने के साथ-साथ सुविधाजनक भी हो.”

इतना ही नहीं, इस बार हज के दौरान भीड़ पर नज़र रखने के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद ली जा रही है. अरामको डिजिटल के साथ मिलकर एक स्मार्ट निगरानी सिस्टम लगाया गया है, जो कैमरों और खास नेटवर्क के जरिए भीड़ की हरकतों पर नजर रखता है और किसी भी परेशानी से पहले ही अलर्ट देता है.

इस पूरे काम को संभालने के लिए 4,000 से ज्यादा टेलीकॉम एक्सपर्ट्स तैनात किए गए हैं, ताकि हर हाजी को हर वक्त बेहतर कनेक्टिविटी और मदद मिल सके.

तकनीक की मदद से यात्रा सुविधानजनक बनाने की कोशिश

सऊदी अरब का ये कदम दिखाता है कि कैसे आध्यात्मिक यात्राएं भी अब तकनीक की मदद से और बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाई जा सकती हैं. हाजियों के लिए ये एक खास तोहफा है जहां एक ओर दिल से इबादत हो रही है, वहीं दूसरी ओर दुनिया से जुड़ने का आसान और फ्री रास्ता भी मिल रहा है.                                                                                                                                                                                                  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget