एक्सप्लोरर

भारती एयरटेल की OneWeb को सैटेलाइट इंटरनेट के लिए In-Space से मिला अप्रूवल, कब से मिलेगा कनेक्शन?

OneWeb satellite Internet: भारती एयरटेल के स्वामित्व वाली कंपनी OneWeb को भारत में इंटरनेट सैटेलाइट सर्विस शुरू करने के लिए In-Space से सभी जरुरी अप्रूवल मिल चुके हैं. 

भारती एयरटेल की OneWeb ने बीते दिन ये जानकारी शेयर की कि उसे भारत में यूटेलसैट वनवेब की कमर्शियल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं को लॉन्च करने के लिए IN-SPACe से आवश्यक परमिशन मिल चुके हैं. यानि कंपनी सरकार द्वारा स्पेक्ट्रम आवंटन की अनुमति मिलते ही वनवेब वाणिज्यिक कनेक्टिविटी सेवाएं शुरू कर सकता है. जिन लोगों को नहीं पता कि IN-SPACe क्या हैं तो दरअसल, ये एक सरकारी एजेंसी है जो अंतरिक्ष गतिविधियों को रेगुलेट और देश में अंतरिक्ष गतिविधियों के संचालन के लिए परमिशन देने के लिए जिम्मेदार है. भारती एयरटेल के स्वामित्व वाला वनवेब इंडिया ये प्राधिकरण प्राप्त करने वाला पहला संगठन है. बता दें, यूटेलसैट वनवेब, लो अर्थ ऑर्बिट ऑपरेटर, यूटेलसैट समूह का हिस्सा है. यूटेलसैट वनवेब समूह में 648 सैटेलाइट शामिल हैं और उम्मीद है कि यह भारत में लगभग 21Gbps थ्रूपुट प्रदान करेगा. 


हाईस्पीड और लो लेटेंसी इंटरनेट देगी कंपनी 

भारती एयरटेल के यूटेलसैट वनवेब का लक्ष्य भारत में ग्रामीण और अनकनेक्टेड क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं प्रदान करना है. कंपनी ने वादा किया है कि वह लोगों को हाईस्पीड और लो लेटेंसी इंटरनेट देगी. वनवेब इंडिया के पास पहले से ही दूरसंचार विभाग से आवश्यक लाइसेंस हैं और उसे गुजरात और तमिलनाडु में दो गेटवे स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है. बता दें, ग्लोबल वाणिज्यिक अंतरिक्ष बाजार 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का होने की उम्मीद है और भारत का लक्ष्य 2040 तक 40 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी हासिल करना है. 

IMC 2023 में जियो ने शोकेज किया था सैटेलाइट इंटरनेट 

बीते महीने इंडियन मोबाइल कांग्रेस के सातवें एडिशन में 27 अक्टूबर को Jio ने भारत की पहली सैटेलाइट-आधारित गीगाबिट इंटरनेट सेवा JioSpaceFiber का प्रदर्शन किया, जिसका उपयोग संभावित रूप से देश के दुर्गम क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जा सकता है. कंपनी ने JioSpaceFiber को दूरस्थ स्थानों, गुजरात में गिर, छत्तीसगढ़ में कोरबा, ओडिशा में नबरंगपुर और असम में जोरहाट में जोड़ा है. यानि फिलहाल यहां ये सर्विस उपलब्ध हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

ChatGPT में हो सकती है Sam Altman की वापसी, बोर्ड मेंबर्स के साथ चल रही है बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget