एक्सप्लोरर

5G के बाद जल्द 6G की दुनिया में भारत रखेगा कदम, आज पीएम मोदी 6G विजन डॉक्यूमेंट करेंगे जारी

भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट 6G (TIG-6G) को टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ने तैयार किया है, जिसका गठन नवंबर 2021 में रोडमैप विकसित करने और 6G की प्लानिंग करने के लिए किया गया था.

6G Vision Document : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे विज्ञान भवन में एक प्रोग्राम में शामिल होंगे. यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी भारत में नए इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान, प्रधान मंत्री भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट के बारे में बताएंगे और 6G R&D टेस्ट बेड को लॉन्च करेंगे. PMO की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह 'कॉल बिफोर यू डिग' एप भी लॉन्च करेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे.

ITU क्या है? 

ITU संयुक्त राष्ट्र की सूचना और संचार टेक्नोलॉजी (आईसीटी) के लिए विशेष एजेंसी है. इस एजेंसी का हेडक्वार्टर जिनेवा में है. इस एजेंसी का फील्ड ऑफिस, रीजनल ऑफिस और एरिया ऑफिस का एक नेटवर्क है.  भारत ने एरिया ऑफिस की स्थापना के लिए आईटीयू के साथ मार्च 2022 में हाथ मिलाया था.

भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट को किसने तैयार किया?

भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट 6G (TIG-6G) को टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ने तैयार किया है, जिसका गठन नवंबर 2021 में विभिन्न मंत्रालयों / विभागों, रिसर्च और डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, एकेडमिक, मानकीकरण निकायों, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर और इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ रोडमैप विकसित करने और 6G की प्लानिंग करने के लिए किया गया था. 6जी टेस्ट बेड अकादमिक संस्थानों, इंडस्ट्री, स्टार्ट-अप्स, MSMEs आदि को उभरती आईसीटी टेक्नोलॉजी का टेस्ट और वेरिफिकेशन करने के लिए एक प्लेटफार्म ऑफर करेगा. भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट और 6G टेस्ट बेड देश में न्यू इनोवेशन और तेजी से टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए एक सक्षम वातावरण देगा.

कब लॉन्च होगा 6G ?

गौरतलब है कि 6G का कमर्शियल रोलआउट अभी सालों दूर है. कहा जा रहा है कि 6G को 2028 या 2029 के कुछ समय बाद ही शुरू किया जा सकता है. फिलहाल 5G पर दुनियाभर में कई जगहों पर टेक्नोलॉजी काम कर रहे है. भारत ने भी 2022 के अंत से अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है, और दूरसंचार कंपनियां यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं कि भारत का 5G रोलआउट दुनिया में सबसे अच्छा हो. Airtel और Jio दोनों ही अपने कस्टमर्स को अनलिमिटेड 5G ऑफर कर रही हैं. कंपनीयों ने अगले साल तक 5G के साथ पूरे देश को कवर करने का लक्ष्य बनाया हुआ है.

यह भी पढ़ें - तस्वीरों में देखिए दुनिया का सबसे बड़ा 3200MP डिजिटल कैमरा, चांद की धूल तक कर सकता है कैप्चर... इस साल हो जाएगा तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget