एक्सप्लोरर

बजट की दिक्कत नहीं है और प्रीमियम फोन ढूंढ रहे हैं तो फिर ये रहे बेस्ट ऑप्शन... हाथ में लेते ही मजा आ जाएगा

अपने लिए अगर आप प्रीमियम फोन की तलाश कर रहे हैं तो हम कुछ बेस्ट ऑप्शन आपके लिए लेकर आए हैं.

Best Smartphones: वैसे भारत में ज्यादातर बजट स्मार्टफोन खरीदे जाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी एक बड़ा तबका वो है जो प्रीमियम मोबाइल फोन चलाना पसंद करता है. अगर आप भी अपने लिए नए साल पर एक प्रीमियम मोबाइल फोन तलाश रहे हैं तो आज हम आपकी मदद करने वाले हैं. हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आएं हैं जो इस वक्त सस्ते में मिल रहे हैं. इन सभी की कीमत 30,000 रुपये के आसपास है.

रेडमी नोट 12 प्रो प्लस (Redmi Note 12 Pro+)

Redmi Note 12 Pro+ 0 से 100% चार्ज सिर्फ 20 मिनट में हो जाता है. इसमें आपको 5000mah की बैटरी मिलती है जो 240 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. रेडमी नोट 12 प्रो प्लस के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. इस फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है. जबकि फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.

मोटरोला एज 30 प्रो (Motorola Edge 30 Pro)

मोटरोला एज 30 प्रो जब लॉन्च हुआ था तब इसकी कीमत 50,000 रुपये थी लेकिन फिलहाल ये स्मार्टफोन 35,000 रुपये में बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर मौजूद है. इस स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है. स्मार्टफोन में आपको 4800 एमएएच की बैटरी मिलती है जो 68 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. मोटरोला एज 30 प्रो 6.7 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्पले के साथ आता है जो 144hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

वनप्लस 10R (OnePlus 10R)

वनप्लस 10R को फिलहाल आप 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ये कीमत इसके बेस मॉडल की है. ये स्मार्टफोन एंड्राइड 12 पर पेश किया गया था जो अब एंड्राइड 13 अपडेट को प्राप्त कर चुका है. इसमें आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है जो 80 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है साथ ही ये मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 मैक्स चिपसेट को सपोर्ट करता है. वनप्लस 10R और वनप्लस 11R के बीच 5,000 रुपये का अंतर है.

गूगल पिक्सल 6A (Google Pixel 6a)

गूगल पिक्सल 6A के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें आपको 12.2 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है. जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. गूगल पिक्सल 6A में आपको 4410 एमएएच की बैटरी मिलती है. इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.

यह भी पढें: वो क्या सवाल था जिसका AI Bard ने गलत जवाब दिया, तो गूगल को 8,250 अरब रुपये का नुकसान हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asus Diwali Sale 2026 : दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स
दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स
Sim Rule: फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना
फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना
WhatsApp New Feature : अब मैसेज पढ़कर खुद काम सुझाएगा WhatsApp, आ रहा है Smart Text Actions
अब मैसेज पढ़कर खुद काम सुझाएगा WhatsApp, आ रहा है Smart Text Actions
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget