एक्सप्लोरर

वो क्या सवाल था जिसका AI Bard ने गलत जवाब दिया, तो गूगल को 8,250 अरब रुपये का नुकसान हुआ

Bard ने लॉन्च के कुछ ही दिनों में कंपनी को 100 अरब डॉलर के लगभग नुकसान करा दिया है. दरअसल, AI Bard ने एक सवाल का गलत जवाब दिया, जिसकी वजह से गूगल को भारी नुकसान हुआ है.

Bard : चैट जीपीटी की खूब चर्चाएं हो रही थीं. चैट जीपीटी ने कम समय में इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली थी कि इसे गूगल के प्रतिद्वंदी के तौर पर देखा जाने लगा था. कई लोगों ने तो कहा भी था कि आने वाले समय में चैट जीपीटी गूगल को खत्म कर देगा. जीमेल के क्रिएटर ने कहा था कि गूगल के अस्तित्व को खत्म करने में चैट जीपीटी को सिर्फ 2 साल का समय लगेगा. ये सब चर्चाएं चल ही रही थी, फिर खबर आई कि गूगल अपना AI चैटबॉट पेश करने जा रहा है. गूगल की खूब वाह वाह होने लगी. लोग गूगल के AI चैटबॉट के लिए काफी एक्साइटेड थे. 

कंपनी को हुआ इतने रुपये का नुकसान

गूगल ने फिर कुछ दिन पहले ही अपने AI चैटबॉट Bard को लॉन्च किया. लॉन्चिंग के समय लोगों को इस चैटबॉट से काफी उम्मीदें थी, लेकिन Bard ने लॉन्च के कुछ ही दिनों में कंपनी को करीब 100 अरब डॉलर का (लगभग 8,250 अरब रुपये) नुकसान करा दिया. दरअसल, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के AI Bard ने एक सवाल का गलत जवाब दिया. गलत जवाब देने की वजह से गूगल को भारी नुकसान हो गया. नुकसान की कीमत लगभग 100 अरब डॉलर थी. Bard के गलत जवाब देने की वजह से इसके शेयरों में कई प्रतिशत की गिरावट आई. 
 
इस सवाल का दिया गलत जवाब

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक विज्ञापन के दौरान Bard से सवाल पूछा गया, "जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप (JWST) की कौन सी नई खोजों के बारे में 9 वर्ष के बच्चे को बताना चाहिए? सवाल कुछ और था, लेकिन Bard ने इसका कुछ और ही जवाब दिया. बार्ड ने कहा कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल हमारे सौर मंडल के बाहर के ग्रहों की तस्वीरें लेने में किया जाता है. यह सटीक जवाब नहीं था, क्योंकि एग्जोप्लेनेट्स की पहली तस्वीरें यूरोपियन ऑब्जर्वेटरी के बहुत बड़े टेलीस्कोप से ली गई थीं.

बता दें कि Bard अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है. यह अपने एक्सपेरिमेंटल फेज में है. चैटबॉट पहले से मौजूद डेटा के आधार पर किसी सवाल का जवाब देते हैं. चैट जीपीटी ने भी शुरुआत में कई सवालों के गलत जवाब दिए थे. हालांकि, कंपनी को इस गलत जवाब से भारी नुकसान हो चुका है. 

यह भी पढ़ें - दोस्त के भेजें Voice Note को टेक्स्ट में पढ़ पाएंगे आप, WhatsApp ला रहा ये कमाल का फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
Smartphone Camera: फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget