एक्सप्लोरर

Father's Day पर गिफ्ट करना है एक अच्छा स्मार्टफोन? 10 हजार से कम में बेस्ट हैं ये ऑप्शन

अगर आप अपने पापा को इस Father's Day पर एक बढ़िया स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए 5 शानदार स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं

नई दिल्ली: Father's Day परअगर आप अपने पापा को एक खास स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं और आपका बजट 10 हजार रूपये है तो यहां हम आपके लिए 5 बेस्ट स्मार्टफोन लेकर आये हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं. आइये जानते हैं.

Samsung Galaxy J2 Core

Samsung Galaxy J2 Core (2020) की कीमत 6,299 रुपये है. जो कि एक शानदार बजट फोन हैं. यह स्मार्टफोन साल 2018 में आए Galaxy J2 Core का अपग्रेडेड वेरियंट है. नए Galaxy J2 Core (2020) में 5 इंच का PLS TFT LCD दिया गया है जिसका पिक्सल रेजॉलूशन 540x960 है. इस फोन में मोटे बेजल्स देखने को मिलते हैं.इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रटेक्शन दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया है जबकि सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसके रियर कैमरे से 30fps पर 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के विडियो कैप्चर किये जा सकते हैं.नए Galaxy J2 Core (2020) का मुकाबला redmi और realmi के बजट स्मार्टफोन से होगा.

Infinix Hot 9 

Infinix ने अभी हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Hot 9 को भारत में लॉन्च क्या है. इस फोन में 5,000 mAh की दमदार बैटरी लगी है. Infinix Hot 9 के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये रखी है.  इस फोन में 6.6 इंच का HD+डिस्प्ले दिया है. परफॉरमेंस के लिए फोन में मीडियाटेक Helio P22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा.यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधिकारित XOS 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और लो-लाइट सेंसर शामिल है, जबकि सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Redmi 8A Dual

बजट सेगमेंट में Redmi 8A Dual एक अच्छा विकल्प है. ये दो वेरिएंट में अवेलेबल है. इसके 2 GB रैम +32 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है जबकि 3 GB रैम +32 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये रखी है.Redmi 8A Dual के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 पिक्सल है. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है.इस फोन में फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं. जबकि सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलता है.

Realme Narzo 10A

Realme Narzo 10A  में 5000mAh की बैटरी लगी है जोकि रिवर्स चार्जिंग से लैस है.इस फोन की कीमत 8,499 रुपये रखी है. फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले. परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर Helio G70 प्रोसेसर मिलेगा. यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है.फोन में डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है.फोन में 3 GB रैम के साथ 32 GB की स्टोरेज की सुविधा मिलती है, जबकि स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें एक कैमरा 12 MP का है, दूसरा लेंस 2 MP का डेफ्थ के लिए है और तीसरा लेंस 2 MP का मैक्रो वाला है. जबकि सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5 MP का कैमरा दिया गया है जिसके साथ AI का भी सपोर्ट है.

Tecno Spark Power 2

हाल में लॉन्च हुए Tecno के नए स्मार्टफोन Spark Power 2 को खरीदने का आप विचार कर सकते हैं क्योंकि इसमें 7 इंच का बड़ा डिस्प्ले लगा है जोकि इसका प्लस पॉइंट है. इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है. परफॉरमेंस के लिए फोन में 2GHz का मीडियाटेक हीलियो P22 MTK6762 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है. पावर के लिए इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जोकि 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार रियर कैमरे दिए गये हैं, जिनमें प्राइम कैमरा 16 मेगापिक्सल का है,  दूसरा लेंस वाइड एंगल है, तीसरा लेंस मैक्रो लेंस है और चौथा लेंस डेफ्थ के लिए दिया गया है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है.

यह भी पढ़ें 

इस ऐप के जरिए डेटा चोरी कर रहे हैं हैकर्स, अगर आपके फोन में है तो फौरन करें डिलीट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget