एक्सप्लोरर

Best Smartphone: इस महीने लॉन्च हुए कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन, ये मॉडल जीत लेगा दिल 

Smartphones: जुलाई महीने में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं. अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो ये लिस्ट जरूर देख लें. इसमें सैमसंग, मोटोरोला, नथिंग और ओप्पो के स्मार्टफोन शामिल हैं.

Best Smartphone launched in July: जुलाई महीने में आधे दर्जन से भी ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं. बजट, मिड रेंज, फ्लैगशिप से लेकर प्रीमियम केटेगरी तक, सभी में कोई न कोई मोबाइल फोन लॉन्च हुआ है. अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहें हैं तो ये लिस्ट एकबार जरूर चेक करें. IQOO और Realme ने मिड रेंज सेगमेंट में फोन लॉन्च किए हैं तो वहीं, मोटोरोला और सैमसंग ने फोल्डेबल और फ्लिप फोन बाजार में उतारे हैं. मच अवेटेड नथिंग फोन 2 भी इस महीने लॉन्च हुआ है. आइए जानते हैं इस महीने लॉन्च हुए कुछ बढ़िया स्मार्टफोन के बारे में.

कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन 

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Z Flip 5

ये दोनों स्मार्टफोन अभी हाल ही में Seoul से कंपनी ने लॉन्च किए हैं. गैलेक्सी Z Fold 5 में कंपनी ने पिछले फोन के मुकाबले बेहतर हिंज दिया है जिससे स्क्रीन के बीच में गैप एकदम कम हो जाता है. स्मार्टफोन में 6.2-इंच FHD+ कवर डिस्प्ले मिलती है. साथ ही मेन स्क्रीन 7.6-इंच की है. दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 10MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में 3.4-इंच सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले और 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. दोनों स्मार्टफोन में IPX8 रेटिंग, 12MP का मेन कैमरा और 25W की फास्ट चार्जिंग मिलती है. गैलेक्सी Z फोल्ड 5, 4400mAh की बैटरी से लैस है जबकि गैलेक्सी Z फ्लिप 5 में 3,700mAh की बैटरी मिलती है.


Motorola Razr 40 सीरीज 

इस महीने की शुरुआत में मोटोरोला ने Motorola Razr 40 और 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च किए थे. मोटोरोला अल्ट्रा में 6.9 इंच की मेन डिस्प्ले 165hz के रिफ्रेश रेट के साथ और 3.6 इंच की कवर डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है. ये फिलहाल दुनिया का सबसे पतला और बड़ी कवर डिस्प्ले वाला फोन है. दोनों स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फी कैमरा और फ्लेक्स मोड हिंज मिलता है. Razr 40 में 4,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जबकि Razr 40 अल्ट्रा में 3,800mAh की बैटरी कंपनी ने दी है. दोनों मॉडल वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.

Nothing Phone 2

नथिंग ने 11 जुलाई को दूसरा ट्रांसपेरेंट फोन लॉन्च किया था. इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 फ्लैगशिप चिपसेट, 4,700mAh बैटरी और तेज़ 45W की चार्जिंग मिलती है. इस बार स्मार्टफोन में ग्लिफ़ इंटरफ़ेस अलग डिजाइन में मिलता है. मोबाइल फोन की कीमत 44,999 रुपये से शुरू है.  

Oppo Reno10 सीरीज 

ओप्पो ने रेनो 10 सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. इसमें रेनो 10, रेनो 10 प्रो और रेनो 10 प्रो+ शामिल है. oppo reno 10 pro Plus में  64MP का सेंसर, स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर 4,700mAh की बैटरी 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

Oppo Reno10 pro में स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,600mAh की बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. बेस मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट, 64MP मुख्य कैमरा और 5,000mAh बैटरी 67W के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है. 

इनके अलावा भी कई स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हुए हैं. आप किसी को भी अपने बजट के हिसाब से चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp आपको ठगों और स्पैम से बचाने के लिए 'सेफ्टी टूल्स फीचर' पर कर रहा है काम, फायदा जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eSIM Transfer: ई-सिम को दूसरे फोन में करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
ई-सिम को दूसरे फोन मे करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget