एक्सप्लोरर

बच्चें के लिए नया लैपटॉप लेना है? ये हैं कुछ बेस्ट ऑप्शन

अपने लिए या अपने बच्चों के लिए नया लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ बेस्ट ऑप्शन आपके लिए लेकर आएं हैं.

Best Laptop Under 30000: गैजेट्स आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं. स्मार्टफोन और लैपटॉप के बिना तो मानो हम एक तरह से अधूरे से हैं. बच्चों को लैपटॉप स्कूल और कॉलेज के कामकाज के लिए चाहिए होता है. ठीक इसी तरह बड़ों को स्मार्टफोन और लैपटॉप उनके दफ्तर के कार्यों के लिए चाहिए होता है. यानी कुल मिलाकर छोटे से लेकर बड़ों तक सभी के लिए गैजेट्स आज जरूरी हैं. अगर आप अपने लिए या अपने बच्चों के लिए एक नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में बताने वाले हैं. यहां जिन लैपटॉप का जिक्र हम करेंगे उनमें आपके बच्चे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग आदि कई क्रिएटिव काम कर सकते हैं. दूसरी तरफ अगर आप ऑफिस के हिसाब से अपने लिए नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं जिसमें आप Excel, ईमेल और फ्री टाइम में मूवी आदि देख पाए तो ये आपके लिए बेस्ट रहने वाले हैं. ये सभी लैपटॉप 30,000 रुपये के अंदर हैं.

Realme Book (Slim)

अगर आपकी प्रायोरिटी अच्छी डिस्प्ले और बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप है तो आपके लिए Realme Book (Slim) एक अच्छा लैपटॉप हो सकता है. ये लैपटॉप 11th जनरेशन इंटेल कोर I3 प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें आपको 2K QHD रेजोल्यूशन की एलसीडी डिस्पले मिलती है. लैपटॉप में आपको फिंगरप्रिंट स्केनर, 256GB एसएसडी और Harman के स्पीकर मिलते हैं. आप ई-कॉमर्स वेबसाइट से इस लैपटॉप को 35,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

Asus Vivobook Ultra 14 (2022)

रियल मी बुक स्लिम लैपटॉप की तरह ही Asus Vivobook Ultra 14 (2022) 11th जेन इंटेल कोर I3 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें आपको 8GB की रैम और 512GB का स्टोरेज मिलता है. Asus Vivobook Ultra 14 इंच की एलसीडी डिस्पले के साथ आता है जो फुल एचडी रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है. इसमें आप अच्छे से एडिटिंग आदि कामकाज कर सकते हैं और ये इजी टू कैरी भी है. Asus Vivobook Ultra 14 की कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 39,990 रुपये है.

HP 14s

HP 14s लैपटॉप भी आपको 11th जेन इंटेल कोर I3 प्रोसेसर के साथ मिलता है. इसमें आपको 14 इंच फुल एचडी डिस्पले, 8GB रैम और 256GB एसएसडी का सपोर्ट मिलता है. साथ ही HP14s में गजब के स्पीकर भी मिलते हैं. लैपटॉप की कीमत 35,990 रुपये है.

Lenovo Ideapad Slim 3

Lenovo Ideapad Slim 3, 11th जेन इंटेल कोर I3 प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें आपको 14 इंच की डिस्प्ले मिलती है. इसमें  फिंगरप्रिंट स्कैनर और 8GB का रैम सपोर्ट भी मिलता है. इस लैपटॉप की कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 37,990 रुपये है.

ध्यान दें, ये खबर ई-कॉमर्स वेबसाइट आधारित है. लैपटॉप की कीमत में बदलाव समय के साथ संभव है. सटीक जानकारी के लिए आप ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाएं. 

यह भी पढ़ें: क्या है ZeroGPT? चैट जीपीटी से ये कैसे अलग है? यहां समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget