एक्सप्लोरर

वेलेंटाइन-डे को प्यार भरा बनाने के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडिया, 5,000 से कम कीमत में खरीदें शानदार गैजेट्स

इस बार वेलेंटाइन-डे पर गिफ्ट में दीजए ये शानदार गैजेट्स. मार्केट में 5,000 हजार की रेंज में आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे. जिनमें स्मार्टवॉच से लकर हेडफोन तक आपको कई यूजफुल गैजेट्स के ऑप्शन मिल रहे हैं. आइये जानते हैं क्या है बेस्ट ऑप्शन.

वैसे तो प्यार का इज़हार करने का कोई समय या दिन नहीं होता. आप जिससे मोहब्बत करते हैं उसे हर रोज अपने प्यार का अहसास करवा सकते हैं. लेकिन फिर भी लोगों को वेलेंटाइन डे का खास इंतजार होता है. इस दिन कई लोगों को प्यार का प्रपोजल मिलता है तो कई लोग अपने प्यार को और आगे ले जाने की कसमें खाते हैं. हालांकि अब वेलेंनटाइन डे गिफ्ट देने-लेने का चलन भी खूब बढ़ गया है. ऐसे में अगर आप भी अपने किसी प्यार करने वाले को कई गिफ्ट देने का प्लान कर रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या गिफ्ट दिया जाए, तो हम आपको ऐसे गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके इस्तेमाल में आएंगे. खास बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. आप 5,000 रुपए से कम कीमत में भी ये गिफ्ट खरीद सकते हैं. आजकल युवाओं के बीच इनका काफी ट्रेंड है. आइये जानते हैं कि वेलेंटाइन-डे पर दिए जाने वाले 5 गिफ्ट आइडिया क्या हैं.

Smartwatch- अगर आप अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं तो आपके लिए स्मार्टवॉच बेस्ट ऑप्शन है. आपको मार्केट में 2 से 3 हजार में शानदार स्मार्टवॉच मिल जाएंगी. अगर आप 5 हजार तक का गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो आप Urban Lite Smartwatch, Samsung, Realme और Redme की वॉच ऑप्शन में देख सकते हैं. ये स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 5 से 7 दिन का बैकअप देती हैं. इसके अलावा ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, स्टेप काउंट और ब्लड ऑक्सीजन मापने जैसे खास फीचर्स भी आपको इसमें मिल जाएंगे. जो आपके पार्टनर की हेल्थ के लिए सबसे जरूरी हैं.

Headphone- अगर आप अपने पार्टनर से फोन पर लंबे समय तक बात करते हैं या ऑफिस में लंबी बात करनी पड़ती है तो आप वायरलैस हेडफोन गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं. वेलेंटाइन-डे पर गिफ्ट देने के लिए ये एक शानदार ऑप्शन है. हर उम्र के लोगों को ये हेडफोन्स पसंद आ रहे हैं. आप गिफ्ट देने के लिए Vingajoy BT-5660 या Mi जैसी कंपनी के हेडफोन देख सकते हैं. स्टाइलिश फोल्डेबल डिजाइन के साथ इसमें आरामदायक कुशन का उपयोग किया गया है. ये हेडफोन करीब 10 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं.

Power Bank- अगर आपका पार्टनर फोन का ज्यादा इस्तेमाल करता है या उनके फोन की बैटरी लाइफ कम है तो आप उन्हें पावर बैंक गिफ्ट कर सकते हैं. कई बार सफर के दौरान भी पावर बैंक काफी काम आता है. ऐसे में वेलेंटाइन गिफ्ट में आप पावर बैंक दे सकते हैं. आप U&i की पावर बैंक खरीद सकते हैं जो सुपीरियर क्वालिटी एलाय प्लास्टिक शैल से बनी है. ये पावर बैंक धूल और शॉकप्रूफ है. इसकी 10000mAh की बैटरी है जिससे आफ एक साथ 5V के 5 गैजेट्स को तेज स्पीड में चार्ज कर सकते हैं. आपको ये करीब 2,799 रुपये में मिल जाएगा.

Wireless Buds- अगर आपका पार्टनर म्यूजिक सुनने का शौक रखते हैं तो आप उन्हें Realme Buds Wireless Pro या दूसरे कोई भी वायरलैस बड गिफ्ट में दे सकते हैं. गिफ्टिंग के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है. ये डिवाइस आपको 22 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकती है. इसमें आपको इमर्सिव गेम मोड और शानदार साउंड क्वालिटी जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मोबइल को काफी फास्ट कनेक्ट करती है. इसकी कीमत 2,999 रुपये हैं.

Smart Band- स्मार्ट बैंड भी गिफ्ट के लिए अच्छा ऑप्शन है. 3 हजार के बजट में आप ये गिफ्ट खरीद सकते हैं. Mi Smart Band 5 आपको 2,498 रुपये में मिल जाएगा. फिटनेस के शौकीन लोगों के लिए ये अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है. इसमें 11 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं. एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी 14 दिनों तक चलती है.

यह भी पढ़ें- 

100 रुपये के रिचार्ज पर पाएं 12 GB डेटा और 90 दिन फ्री कॉलिंग, ये हैं Jio, Airtel, Vi और BSNL के सस्ते प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget