एक्सप्लोरर

भारत में क्यों बिकते हैं 10 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन? जानिए कारण और ऑप्शन

भारत में 10 हजार रुपये का स्मार्टफोन मार्केट इस समय काफी बड़ा हो रहा है. इस रिपोर्ट में हम आपको इस सेगमेंट में आने वाले कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं और साथ ही यह जानते हैं कि आखिर यह सेगमेंट क्यों बड़ा हो रहा है.

नई दिल्ली: इस समय भारत में 10 हजार रुपए के स्मार्टफोन का बाजार काफी बड़ा है. अब सवाल यह है कि आखिर यह सेगमेंट इतना बड़ा और पॉपुलर क्यों हैं. इसका सिंपल का जवाब यह है कि इस सेगमेंट में आने-वाले स्मार्टफोन में 6000 mAh तक की बैटरी मिल जाती है. साथ ही बेहतर प्रोसेसर के साथ बढ़िया कैमरा सेटअप भी मिल जाता है.

टेक कंपनियां भी इस समय इसी सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं. यूथ के बीच यह सेगमेंट काफी पॉपुलर है. इतना ही नहीं जिन लोगों के पास बजट की समस्या होती है वो लोग भी 10 हजार रुपये की कीमत में आने वाले स्मार्टफोन को खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं. यहां हम आपके कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जो इस सेगमेंट में खास हैं.

Realme Narzo 10A

Realme Narzo 10A की कीमत 8,999  रुपये  है. इस फोन में  6.5 इंच का डिस्प्ले दी गई है. ये फोन मीडियाटेक हेलियो G70 प्रोसेसर पर बेस्ड है. फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन में 12MP + 2MP + 2MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 10 हजार रुपये की कीमत में यह एक अच्छा स्मार्टफोन है.

Samsung Galaxy M01

Samsung Galaxy M01 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोससर दिया गया है. वहीं ये फोन 4000mAh की बैटरी से लैस है. साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सैमसंग के इस फोन की कीमत 8,999 रुपये तय की गई है.

Nokia 5.1 Plus

इस लिस्ट में नोकिया का एक और फोन शामिल है. Nokia 5.1 Plus में 5.84 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले नॉच के साथ दिया गया है. इस फोन के रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर वाला लेंस दिया गया है. नोकिया के इस फोन में भी 3060mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन आप 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Vivo U10

Vivo का U10 बजट सेगमेंट में शानदार स्मार्टफोन है. इसमें 3 GB RAM+32 GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है और इस वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये है. इस फोन में 6.35 इंच का HD+ डिस्प्ले लगा है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है. परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 665 AIE प्रोसेसर दिया है. खास बात यह है कि इसमें 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी लगी है.

Infinix Smart 4 Plus

Infinix Smart 4 Plus में 3GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी है. इसमें 6.82 इंच का HD+ ड्रॉप नॉच डिस्प्ले लगा है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है. प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर लगा है. इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉयड बेस्ड XOS 6.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. पावर के लिए इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी लगी है जोकि 10 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, जो ट्रिपल एलईडी फ्लैश और डेप्थ सेंसर से साथ है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

यह भी पढ़ें 

Oppo A52 का 8GB रैम वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, Samsung के इस स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Router के पास सबसे तेज इंटरनेट चलता है? जानिए क्या है सच्चाई
क्या Router के पास सबसे तेज इंटरनेट चलता है? जानिए क्या है सच्चाई
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
BLDC या नॉर्मल मोटर? ऐसे चुनें सही Ceiling Fan
BLDC या नॉर्मल मोटर? ऐसे चुनें सही Ceiling Fan
AMOLED Screen वाली स्मार्टवॉच चाहिए? 2000 रुपए में ये बेस्ट ऑप्शन
AMOLED Screen वाली स्मार्टवॉच चाहिए? 2000 रुपए में ये बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: मोती बाग इलाके में गिरी इमारत...मलबे में दबे 50 लोग!
CM Yogi in Chitrakoot: CM yogi ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। CM Yogi Speech
PM Modi के SRCC में दिए विपक्ष पर 'फूफा' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार। Congress on PM Modi
MP Sagar Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड के तार यूपी से जुड़े !। CM Mohan Yadav। MP Liquor Case
Kharge On PM Modi: विपक्ष पर PM मोदी का बड़ा कटाक्ष, ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे भड़के

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दर्दनाक और चिंताजनक...', सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन
'दर्दनाक और चिंताजनक...', सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन
सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली सरकार ने दोहराया 'इतिहास', बनाई कमेटी, कहा- रिपोर्ट आते ही...
सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली सरकार ने दोहराया 'इतिहास', बनाई कमेटी, कहा- रिपोर्ट आते ही...
Watch: परवान चढ़ा अर्शदीप और सिमरन का प्यार, एक दूसरे के नाम का करवाया टैटू; देखें
परवान चढ़ा अर्शदीप और सिमरन का प्यार, एक दूसरे के नाम का करवाया टैटू
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
दिल्ली हादसा: एक्शन में अमित शाह, रद्द किया गोवा कार्यक्रम, हालात पर रख रहे नजर
दिल्ली हादसा: एक्शन में अमित शाह, रद्द किया गोवा कार्यक्रम, हालात पर रख रहे नजर
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
जगह कम है तो छत पर उगाएं सब्जियां, बोरे से बनाएं ग्रो बैग
जगह कम है तो छत पर उगाएं सब्जियां, बोरे से बनाएं ग्रो बैग
Embed widget