एक्सप्लोरर

स्कैमर्स के जाल में फंसा बुजुर्ग, 7 दिन तक रखा Digital Arrest, बैंक अकाउंट से पार कर दिए 1.94 करोड़ रुपये

बेंगलुरु में डिजिटल अरेस्ट में फँसे 68 वर्षीय व्यक्ति को साइबर ठगों ने सात दिनों में 1.94 करोड़ रुपये ठग लिए. जालसाजों ने पीड़ित पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया.

Digital Arrest Case in Bengluru: देश में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में बेंगलुरु के रहने वाले एक 68 वर्षीय व्यक्ति को 1.94 करोड़ रुपये गंवाने पड़े हैं. साइबर जालसाज ने पीड़ित व्यक्ति को सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उसे करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया. इस मामले की शुरुआत 30 नवंबर को हुई, जब पीड़ित व्यक्ति को व्हाट्सऐप पर एक वीडियो कॉल आई. कॉल करने वालों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और पीड़ित व्यक्ति पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया.

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जालसाजों ने उसे भारतीय कारोबारी नरेश गोयल के साथ एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी होने की बात कही. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पकड़े गए 247 ATM कार्ड्स में से एक उसका है. उसने आगे बताया कि जालसाजों ने पहले जांच के लिए उसे मुंबई आने को कहा, लेकिन बाद में डिजिटल अरेस्ट कर बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी. 

डिजिटल अरेस्ट में रहते हुए पीड़ित व्यक्ति ने डर के मारे 7 दिनों के भीतर 1.94 करोड़ रुपये जालसाजों के खाते में ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद जालसाजों ने उसे डरा-धमकाकर चुप करवा दिया और किसी और से इस बारे में बात करने से मना कर दिया.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

एक हफ्ते के बाद 7 दिसंबर को पीड़ित व्यक्ति ने अपनी बेटी को इस बारे में बताया. बेटी उसे तुरंत पुलिस स्टेशन ले गई, जहां उन्होंने जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पहले यह मामला साउथ ईस्ट बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया, जहां से इसे CEN पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है.

पुलिस ने क्या बताया?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित से बैंक डिटेल लेने के बाद जालसाजों को पता चल गया कि उसने अपना पैसा कहां लगा रखा है. इसके बाद उन्होंने पीड़ित व्यक्ति से वह पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया. अधिकारी ने बताया कि नरेश गोयल जैसे कारोबारियों का नाम लेकर ठगी करना आम हो गया है. पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.

 

ये भी पढ़ें-
नए साल पर खरीदना चाहते हैं फोन? 7,000 रुपये से भी कम कीमत पर मौजूद हैं ये ऑप्शंस


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Xप्लेन: डेटिंग ऐप पर मिला 'प्यार' कहीं ठगी तो नहीं? रोमांस स्कैम का पूरा खेल समझिए
डेटिंग ऐप पर मिला 'प्यार' कहीं ठगी तो नहीं? रोमांस स्कैम का पूरा खेल समझिए
जन्माष्टमी गिफ्टिंग गाइड: Samsung Galaxy Z Fold8 और vivo S2 – विवरण, कीमत और त्योहार पर खास EMI ऑफर
Samsung Galaxy Z Fold8 और vivo S2 – विवरण, कीमत और त्योहार पर खास EMI ऑफर
Meta का नया AI सुनेगा 5 भारतीय भाषाएं, Muse हुआ लॉन्च
Meta का नया AI सुनेगा 5 भारतीय भाषाएं, Muse हुआ लॉन्च

वीडियोज

NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़: अपनों के इंतजार में टूटे लोग, बेबसी में पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार
नेपाल बाढ़: अपनों के इंतजार में टूटे लोग, बेबसी में पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार
'जो लोग नए आए हैं वह...', राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर बोले इकबाल अंसारी
'जो लोग नए आए हैं वह...', राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर बोले इकबाल अंसारी
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? आखिरी 10 पारियों के आंकड़े देख खुद तय कीजिए
रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? आखिरी 10 पारियों के आंकड़े देख खुद तय कीजिए
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
Embed widget