एक्सप्लोरर

पुराना iPhone खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीज़ें, वरना बाद में पड़ेगा पछताना!

Second Hand iPhone: आज स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. चाहे बात हो संपर्क में रहने की, ऑनलाइन बैंकिंग करने की, शॉपिंग की या टिकट बुकिंग की.

Second Hand iPhone: आज स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. चाहे बात हो संपर्क में रहने की, ऑनलाइन बैंकिंग करने की, शॉपिंग की या टिकट बुकिंग की. ऐसे में मजबूत और भरोसेमंद फोन में निवेश करना समझदारी है. इसी कारण iPhone लोगों की पहली पसंद बन चुका है. लेकिन हर कोई नया iPhone नहीं खरीद सकता, इसलिए बहुत से लोग सेकंड-हैंड या रिफर्बिश्ड iPhone की ओर रुख कर रहे हैं. इसी को देखते हुए पुराने iPhones की मांग बढ़ चुकी है. CCS Insight की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिफर्बिश्ड फोन आमतौर पर नए फोन से 15–50% सस्ते होते हैं. कई बार इनमें वॉरंटी, EMI ऑप्शन और सर्विस सपोर्ट भी मिलता है. अगर आप भी पुराना iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो इन 6 बातों को ज़रूर जांचें.

भरोसेमंद सेलर से ही खरीदें

ऑनलाइन बहुत सारे ऑफर्स और डील्स दिखती हैं लेकिन धोखाधड़ी भी उतनी ही आम है. ऐसे में Amazon, Flipkart या प्रसिद्ध रिफर्बिश्ड प्लेटफॉर्म से ही खरीदें. ग्राहक रिव्यू पढ़ें, रिटर्न पॉलिसी देखें और अगर कीमत बहुत कम लगे तो सावधान हो जाएं.

बैटरी की कंडिशन जांचें

ज्यादातर पुराने फोन की बैटरियां पहले इस्तेमाल की जा चुकी होती हैं. हालांकि, Apple द्वारा सर्टिफाइड रिफर्बिश्ड iPhones में नई बैटरी, नया बाहरी केस और चार्जिंग केबल के साथ एक साल की वॉरंटी भी मिलती है. दूसरे विक्रेताओं की शर्तें अलग हो सकती हैं इसलिए खरीदने से पहले पूछना ज़रूरी है.

फोन का ग्रेडिंग सिस्टम समझें

हर प्लेटफॉर्म पुराने फोन की स्थिति को रेटिंग या ग्रेडिंग के जरिए बताता है जैसे "Like New", "Very Good" या "Good". इससे आपको पता चलेगा कि डिवाइस में कितना घिसाव है और उसकी हालत कैसी है.

बहुत पुराने मॉडल से बचें

ऐसा फोन चुनें जो अधिकतम तीन पीढ़ी पुराना हो. 5–6 साल से ज्यादा पुराने iPhones को लेने से बचें, क्योंकि नए iOS अपडेट उनमें सपोर्ट नहीं करेंगे.

पानी से नुकसान की जांच करें

iPhone में Liquid Contact Indicator (LCI) नाम की एक चीज़ होती है जो बताती है कि फोन पानी के संपर्क में आया है या नहीं. यह आमतौर पर सिम कार्ड स्लॉट के पास होती है. टॉर्च की मदद से देखें—अगर वह सफेद या सिल्वर है तो फोन सुरक्षित है, लेकिन अगर लाल है तो फोन को पानी से नुकसान हुआ है.

iPhones का सेकंड-हैंड मार्केट में दबदबा

CCS Insight के अनुसार, सेकंड-हैंड मार्केट में iPhones की हिस्सेदारी 60% से ज़्यादा है. Samsung इस सूची में दूसरे नंबर पर है जिसकी हिस्सेदारी करीब 17% है. इसका मतलब है कि iPhone सेकंड-हैंड बाजार में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ब्रांड है.

यह भी पढ़ें:

BSNL ने फिर बढ़ाई Airtel और Jio की टेंशन, पेश किया 180 दिन वाला नया प्लान, जानें बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget