एक्सप्लोरर

श्रद्धा के सफर में साइबर धोखा! नकली वेबसाइटों से केदारनाथ-सोमनाथ यात्रियों को बनाया जा रहा शिकार

केदारनाथ और सोमनाथ यात्रा के नाम पर साइबर ठग फर्जी वेबसाइटों से श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं, सतर्क रहें और सिर्फ आधिकारिक पोर्टल से ही बुकिंग करें.

अगर आप केदारनाथ या सोमनाथ की तीर्थ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो एक बार रुकिए और सतर्क हो जाइए. अब साइबर ठगों ने भोले-भाले श्रद्धालुओं को ठगने के लिए नया जाल बुनना शुरू कर दिया है. ये ठग नकली वेबसाइट और झूठे विज्ञापन के जरिए तीर्थ यात्रियों से पैसे ऐंठने की फिराक में हैं.

सरकारी एजेंसी CyberDost I4C ने हाल ही में अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर इस धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कई फर्जी वेबसाइटें खुद को आधिकारिक साइट बताकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रही हैं. खासकर वे लोग जो पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं, आसानी से इनके झांसे में आ सकते हैं.

कैसे करते हैं ठगी?  

ये फेक वेबसाइट्स बिलकुल असली साइट्स जैसी हैं. नाम और डिजाइन भी लगभग वैसे ही होते हैं. ये आपको केदारनाथ हेलिकॉप्टर बुकिंग या सोमनाथ यात्रा के नाम पर टूर पैकेज का लालच देती हैं. जब आप पेमेंट करते हैं तो न तो यात्रा होती है, न ही पैसे वापस मिलते हैं.

कैसे पहचानें फर्जी वेबसाइट को?

  • URL ध्यान से देखें: असली वेबसाइट के नाम की स्पेलिंग से थोड़ा-सा फर्क होता है. जैसे 'kedarnathhelipad.,in' को बदलकर 'kedarnathheIipad.in' कर दिया जाता है (यहां 'l' की जगह 'I' है).
  • डोमेन नाम जांचें: असली वेबसाइट्स आमतौर पर .gov.in, .org या .com जैसी भरोसेमंद डोमेन का इस्तेमाल करती हैं. अगर आपको .xyz, .top या .info जैसी अजीब एक्सटेंशन दिखे, तो सतर्क हो जाएं.
  • HTTPS जरूर देखें: वेबसाइट एड्रेस में "https://" जरूर हो, लेकिन सिर्फ इसी से निश्चिंत न हों, क्योंकि अब ठग भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं.
  • विज्ञापनों से सावधान रहें: सोशल मीडिया या गूगल पर दिख रहे आकर्षक पैकेज वाले विज्ञापन से सीधे बुकिंग न करें। पहले वेबसाइट की असलियत जांच लें.

कहां से करें असली बुकिंग?

CyberDost ने केदारनाथ और सोमनाथ यात्रा के लिए कुछ आधिकारिक वेबसाइट्स भी शेयर की हैं:

- केदारनाथ हेलिकॉप्टर बुकिंग: [https://heliservices.uk.gov.in](https://heliservices.uk.gov.in)  
- सोमनाथ यात्रा जानकारी: [https://www.somnath.org](https://www.somnath.org)

सावधानी ही सुरक्षा है
अगर आप या आपके जानने वाले तीर्थ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें इस तरह की धोखाधड़ी के बारे में जरूर बताएं. आधिकारिक वेबसाइट से ही बुकिंग करें और कभी भी अपनी बैंक डिटेल्स किसी अनजानी वेबसाइट पर दर्ज न करें. याद रखें, थोड़ी सी सतर्कता आपको हजारों रुपये के नुकसान से बचा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget