एक्सप्लोरर

सावधान! फोन या लैपटॉप से डाटा लीक हो सकता है, बेचने से पहले ध्यान रखें ये बातें

पुराना लेपटॉप या मोबाइल बेचते वक्त रहें रखें इन बातों का खास ख्याल. आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. जानिए लेपटॉप और फोन बेचने से पहले क्या करें?

अगर आप अपना पुराना फोन या लैपटॉप बेच रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि भले ही आपको पुराने फोन या लैपटॉप की अच्छी कीमत मिल रही हो लेकिन इससे आपकी कई जरूरी इन्फॉर्मेंशन भी लीक होने का खतरा रहता है. दरअसल आपके पुराने फोन, लैपटॉप की हार्ड डिस्क में कई बार ऐसा डेटा रहता है जिसे डिलीट किए बिना आप अपना गैजेट बेच देते हैं. इससे आपकी जरूरी इन्फॉर्मेंशन किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ लग सकती है जो इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है.

कई बार लोगों के फोन या लैट में बैंक से जुड़ी काफी जानकारी होती है जो लीक होने का खतरा होता है. इसके अलावा अगर आप कभी अपने फोन या लैपटॉप को रिपेयर होने के लिए देते हैं तो भी आपको अपने डेटा को सुरक्षित रखने की जरूरत है. आज हम आपको ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं जिससे आप अपने जरूरी डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं और कई तरह के खतरों से बच सकते हैं.

फोन बेचने से पहले ऐसे करें क्लीन आजकल आप अपने ज्यादातर काम स्मार्टफोन से करते हैं. इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं. जरूरी कॉन्टेक्ट और फोटो शेयर करते हैं. आपके फोन में कई ऐसे ऐप्स भी होते हैं जिसमें आपका पता, बैंक कार्ड की जानकारी, पैन र्ड, पासपोर्ट और लाइसेंस की जानकारी सेव हो जाती है. ऐसे में जब आप अपना फोन बेचते हैं तो ये जानकारी किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग सकती है. और आपको नुकसान हो सकता है. ध्यान रखें आप जब भी अपना फोन सेल करें तो उसे फैक्टरी री-सेट जरूर कर दें. इसके लिए आप फोन की सेटिंग में जाएं और री-सेट ऑप्शन को क्लिक कर दें. कई बार अलग अलग फोन की सैटिंग में बदलाव हो सकता है.

लैपटॉप बेचने से पहले ऐसे करें क्लीन अगर आप सोचते हैं कि लैपटॉप बेचने से पहले पूरा डेटा डिलीट करने पर आप सेफ हैं तो आप गलत हैं. सिर्फ डाटा डिलीट करने से आपका डाटा सुरक्षा नहीं है. कोई भी व्यक्ति रिकवरी सॉफ्टवेयर से आपके डेटा को दोबारा पा सकता है. इंटरनेट पर ऐसे कई फ्री सॉफ्टवेयर हैं जिनसे आपका डेटा रिकवर हो सकता है. वहीं आपको अपने लैपटॉप को पूरी तरह से क्लीन करने के लिए फाइल शेयरश्रेडर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा. आप http://www.fileshredder.org/   पर जाकर इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. इस सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने के बाद एक विंडो ओपन होगी इसमें एड फाइल्स, एड फोल्डर और शेर्ड फ्री डिस्क स्पेस ये तीन ऑप्शन नजर आएंगे. लैपटॉप का डेटा डिलीट करने के बाद आपको शेर्ड फ्री डिस्क स्पेस के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है. यहा हार्ड डिस्क के अलावा कहीं भी सेव डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा. इस प्रोसेस में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन आपका डेटा पूरी तरह से क्लीन हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget