एक्सप्लोरर

iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज़! Battlegrounds Mobile India का iOS वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च

Battlegrounds Mobile India डेवलपर कंपनी क्राफ्टन ने ऐलान किया है कि गेम का आईओएस वर्जन भी लॉन्च होगा. पहले इसके बीटा वर्जन पेश किया जाएगा. गेम के एंड्रॉयड वर्जन को भारत में अच्छा रेस्पॉन्स मिला है.

iOS यूजर्स के लिए गुड न्यूज़ सामने आई है. अब Battlegrounds Mobile India का मजा iOS यूजर्स भी ले सकेंगे. गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने इसके आईओएस वर्जन लाने की आधिकारिक ऐलान कर दिया है. कंपनी ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है. क्राफ्टन द्वारा शेयर किए गए पोस्ट से पता चला है कि जल्दी ही बैटलग्राउंड इंडिया मोबाइल गेम आईफोन यूजर्स के लिए अवेलेबल होगा. बता दें भारत में इस गेम को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है. 

जल्द हो सकता है लॉन्च 
Battlegrounds Mobile India गेम के iOS वर्जन के ऑफिशयली अनाउंसमेंट के बाद ये माना जा रहा है कि ये गेम जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी इसकी लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है. जिस तरह गेम का एंड्रॉयड वर्जन लॉन्च से पहले बीटा वर्जन लॉन्च किया गया था, इसी तरह iOS वर्जन से पहले भी बीटा वर्जन लॉन्च किया जाएगा. टेस्टिंग के बाद इसका पब्लिक वर्जन लॉन्च किया जाएगा. 

एंड्रॉयड वर्जन को मिला जबरदस्त रेस्पॉन्स
PUBG मोबाइल के इंडियन वर्जन Battlegrounds Mobile India ने डाउनलोडिंग के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. लॉन्च होने के महज 24 घंटों में BGMI यानी बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया ने फ्री फायर को पछाड़ते हुए Google Play Store पर सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला गेम बन गया था. अभी तक इस गेम को एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और लगातार इसकी डाउनलोडिंग तेजी से बढ़ रही है.

गेम डाउनलोड करने की ये हैं शर्तें
इस गेम को डाउनलोड करने के लिए आपका फ़ोन एंड्रॉयड 5.1.1 या ऊपर का एंड्रॉयड फोन होना चाहिए.
फोन में कम से कम 2 जीबी रैम शामिल होनी चाहिए.
इस गेम में यूजर्स को फ्री रिवार्ड्स भी दिए जा रहे हैं जिसके चलते प्लेयर्स को यह बेहद पसंद आ रहा है.   

ये भी पढ़ें

Motorola Edge 20: इस दिन भारत में एंट्री करेगी मोटोरोला की Edge सीरीज, लॉन्च से पहले जानें कीमत

Samsung Galaxy A12 Nacho स्मार्टफोन पांच कैमरों के साथ हुआ लॉन्च, आसानी से होगा बजट में फिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget