एक्सप्लोरर

Motorola Edge 20: इस दिन भारत में एंट्री करेगी मोटोरोला की Edge सीरीज, लॉन्च से पहले जानें कीमत

Motorola अपनी Edge सीरीज के तहत Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion को लॉन्च करेगी. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग डेट का खुलासा हो गया है. ये दोनों ही फोन 17 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे.

स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने हाल ही में अपने Edge 20 और Edge 20 Fusion स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था. वहीं अब कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. ये दोनों स्मार्टफोन्स भारत में 17 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे. कंपनी ने ये भी बताया है कि ये स्मार्टफोन्स ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के जरिए बेचे जाएंगे. आइए जानते हैं इनकी कीमत और इनके फीचर्स के बारे में. 

इतनी हो सकती है कीमत
Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion को भारत में  40,000 से 50,000 रुपये तक की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ये कीमत सामने आई है. 

Motorola Edge 20 के स्पेसिफिकेशंस
Motorola Edge 20 स्मार्टफोन में 6.67-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. ये फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से लैस होगा. इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है.

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा. वहीं 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. 

पावर और कनेक्टिविटी
Motorola Edge 20 में पावर के लिए 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 33W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. 

OnePlus 8T से होगा मुकाबला
Motorola Edge 20 का भारत में OnePlus 8T 5G से मुकाबला होगा. इस फोन में 6.55 इंच 120 Hz Fluid AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2400X1080 पिक्सल है. ये फोन Qualcomm Snapdragon 865 SoC प्रोसेसर से लैस है. ये Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के Oxygen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. OnePlus 8T में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा. इसका सेकेंड्री कैमरा 16MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का मोनोक्रोम लेंस होगा. OnePlus 8T फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. फोन की कीमत 41,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Samsung Galaxy A12 Nacho स्मार्टफोन पांच कैमरों के साथ हुआ लॉन्च, आसानी से होगा बजट में फिट

Vivo Y53s Launch: ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया फोन, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget