एक्सप्लोरर

Battlegrounds Mobile India ने पार किया 5 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा,  Krafton प्लेयर्स को देगी ये खास तोहफा

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को गूगल प्ले स्टोर पर 5 करोड़ डाउनलोड मिल चुके हैं. बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने 2 जुलाई को लॉन्च होने के बाद एक महीने से थोड़े अधिक समय में यह कामयाबी हासिल की.  

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने अपनी पहली जर्नी में एक नया मुकाम हासिल किया है. क्राफ्टन ने सोमवार को घोषणा की कि पबजी मोबाइल इंडिया अवतार को अब गूगल प्ले स्टोर पर 5 करोड़ डाउनलोड मिल चुके हैं. बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने 2 जुलाई को लॉन्च होने के बाद से एक महीने से कुछ अधिक समय में यह कामयाबी हासिल की. इस कामयाबी पर क्राफ्टन बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के प्रत्येक खिलाड़ी को गैलेक्सी मैसेंजर सेट परमानेंट आउटफिट सहित दूसरे रिवार्ड देगी.

क्राफ्टन में बैटलग्राउंड मोबाइल डिवीजन के प्रमुख वूयोल लिम ने कहा “हम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भारतीय प्रशंसकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. हम इस उत्सव का हिस्सा बनकर खुश हैं, जिसे बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के साथ और भी बेहतरीन बना दिया गया है, जिसे प्ले स्टोर पर केवल एक महीने में 5 करोड़ डाउनलोड मिले हैं. मैं अगले महीने से शुरू होने वाले हमारे पहले ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट के लिए समान रूप से मजबूत प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा हूं ” 

आईओएस वर्जन जल्द होगा लॉन्च
पुरस्कारों के अलावा, जिसमें मुख्य रूप से सभी खिलाड़ियों के लिए गैलेक्सी मैसेंजर सेट परमानेंट आउटफिट शामिल है, क्राफ्टन आश्वस्त कर रहा है कि गेम का आईओएस वर्जन जल्द ही रिलीज किया जाएगा. क्राफ्टन ने कहा कि वह "बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सोशल मीडिया चैनलों पर बहुत जल्द गेम के आईओएस वर्जन की घोषणा करेगा."

भारतीय प्लेयर्स के लिए डिजाइन किया गया प्रोग्राम
क्राफ्टन ने हाल ही में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के खिलाड़ियों के लिए स्वतंत्रता दिवस महोत्सव की शुरुआत की, जिसे कंपनी भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपने कई प्रयासों में से एक मानती है. पिछले साल, पबजी मोबाइल के भारतीय वर्जन की घोषणा के समय, क्राफ्टन ने भारतीय दर्शकों के लिए एक्सक्लूसिव टूर्नामेंट और कार्यक्रम आयोजित करने का वादा किया था. भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाना उनमें से एक है, जिसे विशेष रूप से भारतीय खिलाड़ियों के लिए डिजाइन किया गया है.
 

यह भी पढ़ें- 

Samsung Galaxy A22 5G: सैमसंग ग्लैक्सी ए-22 लॉन्च, जानिए कैमरे-प्रोसेसर के बारे में

Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max के बेस स्टोरेज हुए बंद, Mi और Amazon से दिखे नदारद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp ओपन करते ही चल जाएगा पता कौन है ऑनलाइन, आ रहा यह धाकड़ फीचर
WhatsApp ओपन करते ही चल जाएगा पता कौन है ऑनलाइन, आ रहा यह धाकड़ फीचर
...तो इसलिए फोल्डेबल फोन पर इतना पैसा खर्च करते हैं लोग, सामने आ गया राज
...तो इसलिए फोल्डेबल फोन पर इतना पैसा खर्च करते हैं लोग, सामने आ गया राज
एआई के लिए नया कानून लाने की तैयारी में सरकार, डीपफेक समेत इन मामलों को करेगा कवर
एआई के लिए नया कानून लाने की तैयारी में सरकार, डीपफेक समेत इन मामलों को करेगा कवर
Instagram पर बिना हाथ लगाए कैसे देखें Reels? जानिए ये आसान तरीका
Instagram पर बिना हाथ लगाए कैसे देखें Reels? जानिए ये आसान तरीका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget