एक्सप्लोरर

Asus Zenfone 8 और Zenfone 8 Flip जल्द ही इस नाम से भारत में कर सकते हैं एंट्री, जानें क्या हैं फीचर्स

भारत में ये स्मार्टफोन Asus 8Z और Asus 8Z Flip के नाम से एंट्री कर सकते हैं. अभी हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन्स को ग्लोबली लॉन्च किया था, वहीं अब जल्द ही ये भारत में दस्तक दे सकते हैं.

स्मार्टफोन कंपनी Asus ने पिछले दिनों Zenfone 8 और Zenfone 8 Flip को ग्लोबल मार्केट में उतारा था. जिसके बाद से भारतीय यूजर्स को इस फोन का इंतजार है. वहीं अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि Zenfone 8 और Zenfone 8 Flip को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा.  माना जा रहा है कि ये फोन भारत में  Asus 8Z और Asus 8Z Flip के नाम से लॉन्च हो सकते हैं. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन दोनों स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज भी लाइव कर दिया गया है. लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लॉन्च से पहले जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में.

ZenFone 8 के स्पेसिफिकेशंस
ZenFone 8 में 5.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. प्रोटेक्शन के लिए इसपर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है. फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ZenUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

ZenFone 8 का कैमरा
ZenFone 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ZenFone 8 Flip के स्पेसिफिकेशंस
ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ZenUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई

ZenFone 8 Flip का कैमरा
ZenFone 8 Flip का कैमरा ही इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस के साथ आता है. साथ ही 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है. फोन का रियर कैमरा ही फ्लिप होकर सेल्फी कैमरे में बदल जाता है. दावा किया गया है कि फोन तीन लाख बार तक फ्लिप किया जा सकता है. पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ये है कीमत
ZenFone 8 को कंपनी ने 599 यूरो यानी करीब 53,293 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. जबकि ZenFone 8 Flip की प्राइस 799 यूरो यानी करीब 71,000 रुपये तय की गई है. अभी ZenFone 8 को नॉर्थ अमेरिका में अवेलेबल करवाया जाएगा. भारतीय यूजर्स को अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है. ये भारत में कब लॉन्च होंगे इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है.

Xiaomi Mi 11 Ultra से होगा मुकाबला
ZenFone 8 Flip का मुकाबला Xiaomi के  Mi 11 Ultra होगी. फोन में 6.81-इंच 2K WQHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,200 × 1,440 पिक्सल है. प्रोटेक्शन के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है. ये फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. Mi 11 Ultra ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है. फोन की कीमत 69000 रुपये है.

ये भी पढ़ें

कोरोना काल में रहना चाहते हैं फिट तो 10 हजार से कम कीमत में खरीदें ये Smartwatch

OnePlus का स्मार्ट टीवी इस दिन होगा लॉन्च, Dolby Audio स्पीकर्स के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget