एक्सप्लोरर

24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ रफ एंड टफ स्मार्टफोन ला रही Asus, डिटेल जानिए

Asus ROG Phone 8 Series: आसुस अपने अपकमिंग Rog 8 सीरीज को CES 2024 इवेंट में पेश करेगी. इसकी जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है. जानिए नई सीरीज में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा.

नए साल पर 9 जनवरी को CES इवेंट यानि कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो आयोजित होना है. इस इवेंट में आसुस अपनी अपकमिंग Rog 8 सीरीज को पेश करेगी जिसमें कंपनी क्वालकॉम की लेटेस्ट चिप देगी. यानि आपको 8 सीरीज में स्नैपड्रैगन 8th जेन 3 SOC का सपोर्ट मिलेगा. लॉन्च से पहले Asus Rog 8 सीरीज के स्पेक्स सामने आ चुके हैं. इस सीरीज के तहत कंपनी Asus Rog 8 और Asus Rog 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. दोनों ही फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी.

डिजाइन कैसा होगा?

विंडोज रिपोर्ट के मुताबिक, नई सीरीज एक बॉक्सी डिजाइन, पंच होल डिस्प्ले और मिनिमल बेजेल्स के साथ आएगी, जैसा 7 सीरीज में देखने को मिला था. यानि डिजाइन में कोई खास बदलाव कंपनी ने नहीं किया है. स्मार्टफोन के रियर साइड में वर्टीकल फॉर्म में कैमरा सेटअप और RGB लाइट्स मिलेंगी. साथ ही कंपनी का लोगो भी होगा.

स्पेक्स ये सब मिल सकते हैं

गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार, Asus Rog 8 सीरीज में आपको एंड्रॉइड 14, ROG UI, 6.78 इंच की डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा. लीक्स की माने तो Asus Rog 8 Pro में 165hz का रिफ्रेश रेट और HDR10 का सपोर्ट मिल सकता है. दोनों ही फोन में स्नैपड्रैगन 8th जेन 3 SOC का सपोर्ट मिल सकता है.

बेस मॉडल को कंपनी 12/256GB में लॉन्च कर सकती है जबकि प्रो मॉडल को 16GB और 24GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज और 1TB में लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि Asus Rog 8 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP Sony IMX890 सेंसर, 13MP का अल्ट्रावाइड सेसंर और 32MP का 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ टेलीफोटो लेंस होगा. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिल सकता है.

इसके अलावा जनवरी में वनप्लस 12 और 12R समेत कई दूसरे फोन लॉन्च होंगे. वनप्लस 12 में भी आपको इस बार स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SOC का सपोर्ट मिलेगा. 

यह भी पढ़ें:

Year Ender 2023: YouTube में इस साल भारतीयों ने सबसे ज्यादा क्या देखा? सामने आई लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget