एक्सप्लोरर

सबसे पावरफुल प्रोसेसर और 6000 mAh की बैटरी के साथ आ सकता है Asus का नया गेमिंग स्मार्टफोन

Asus नए ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 865 Plus प्रोसेसर लगा सकती है. हाल ही में यह प्रोसेसर लॉन्च हुआ है और यह अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर भी है.

नई दिल्ली: ताइवान की स्मार्टफोन कंपनी Asus इस समय अपने गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 3 को लेकर चर्चा में है. लगातार इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं. कंपनी 22 जुलाई को इसे लॉन्च करेगी. यह कंपनी का सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन साबित हो सकता है क्योंकि सोर्स के मुताबिक इसमें न सिर्फ हैवी बैटरी दी जायेगी बल्कि पावरफुल प्रोसेसर भी मिल सकता है. तो चलिए जानते हैं Asus ROG Phone 3 के बारे में.

दमदार प्रोसेसर

माना जा रहा है कि Asus नए ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 865 Plus प्रोसेसर लगा सकती है. हाल ही यह प्रोसेसर लॉन्च हुआ है और यह अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर भी है. लेकिन कंपनी की तरफ से इस प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

Snapdragon 865 Plus प्रोसेसर की बात करें तो गेमिंग के अनुभव को बेहतर करने के लिए यह काफी मददगार साबित होगा. यह स्मार्टफोन की परफॉरमेंस को अल्ट्रा स्मूथ बनाने में मदद करेगा. ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 650 GPU दिया गया है, जिसकी स्पीड पहले के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा है. इसके CPU की स्पीड 2.84GHz से लेकर 3.1GHz है जो कि अबतक की सबसे फ़ास्ट स्पीड का दावा है.

Snapdragon 865 Plus में फास्टकनेक्ट 6900 के जरिए वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी. इतना ही नहीं इसमें सबसे बड़ा अपग्रेड Wifi में मिलेगा. में Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.2 मिलेगा. इसके अलावा डिस्प्ले के लिए इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा. इसके जरिये 8K विडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा इसमें क्विक चार्ज 4 प्लस का भी सपोर्ट मिलगा.

इसके अलावा पावर के लिए नए ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी मिल सकती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा जोकि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से लैस होगा. यह एक प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में आएगा.

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइम कैमरा, 12 मेगापिक्सल का कैमरा, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल होगा. इसके फ्रंट कैमरे के बारे में अभी जानकारी नहीं आई है. इसमें कई कई कलर ऑप्शन भी मिलेंगे.

OnePlus से होगा मुकाबला

इस समय OnePlus 8 Pro इस फोन को टक्कर दे सकती है. वैसे यह गेमिंग फोन तो नहीं है लेकिन इसमें लगा प्रोसेसर काफी पावरफुल है और हैवी गेम्स भी आसानी से चल जाती हैं. कीमत की बात करें तो OnePlus 8 Pro के  8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है, वहीं 12GB+128GB वाले वेरिएंट को आप 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट दिया है.

यह भी पढ़ें 

Samsung की पहली मेक इन इंडिया Galaxy Watch Active 2 भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget