एक्सप्लोरर

CES 2024: Asus ने लॉन्च किया डबल स्क्रीन वाला लैपटॉप, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ

ASUS Zenbook DUO: आसुस ने सीईएस 2024 में दो स्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसका नाम आसुस ज़ेनबुक डुओ है. आइए हम आपको इस लैपटॉप के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

Dual Screen Laptop: अमेरिका के लॉस वेगस में हुए CES 2024 इवेंट में दुनियाभर की कंपनियां एक से बढ़कर एक इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को पेश कर रही है. आसुस भी इस काम में ज्यादा पीछे नहीं है. आसुस कंपनी ने एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसका नाम ASUS Zenbook DUO है. इस लैपटॉप की सबसे खास बात है कि इसमें एक नहीं बल्कि दो डिस्प्ले दी गई है. इसका मतलब यह एक दो स्क्रीन वाला लैपटॉप है. आइए हम आपको इस लैपटॉप की खासियत बताते हैं.

इस लैपटॉप का डिस्प्ले

  • आसुस के इस नए लैपटॉप में दो OLED डिस्प्ले दिया गया है.
  • इसके पहले डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है.
  • इस लैपटॉप के दूसरे डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 2880 x 1800 है और रिफ्रेश रेट 120Hz है.
  • इन दोनों डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है.

इस लैपटॉप का प्रोसेसर

  • इस लैपटॉप में प्रोसेसर के लिए Intel Core Ultra 9 185H  चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है.
  • इसके अलावा इस लैपटॉप में 32GB LPDDR5X RAM दिया गया है.
  • आसुस के इस नए डुअल स्क्रीन लैपटॉप में स्टोरेज के लिए 2TB स्पेस दिया गया है. इसका मतलब है कि यूजर्स को स्टोरेज की कमी पड़ना बेहद मुश्किल है. 
  • इस लैपटॉप को चलाने के लिए कंपनी ने Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है.
  • इस लैपटॉप की परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए कंपनी ने AI सपोर्ट भी दिया है, जिससे लोडिंग टाइम कम होता है.

इस लैपटॉप की बैटरी और कनेक्टिविटी

  • दो डिस्प्ले वाले आसुस के इस लैपटॉप में कंपनी ने 75W की बैटरी दी है.
  • कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप की दोनों स्क्रीन यूज़ करने के बाद भी लैपटॉप कम से कम 10.5 यानी साढ़े दस घंटे तक चल सकता है.
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक HDMI पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी ए 3.2 और 2 थंडरबोल्ड दिए गए हैं.

इस लैपटॉप के कुछ खास फीचर्स

  • इसमें कस्टम स्पीकर दिया गया है, जो हरमन कारडन का है. 
  • इस लैपटॉप में जरूरत पड़ने पर अलग से लगाने और हटाने वाला फुल साइज कीबोर्ड दिया गया है.
  • यह लैपटॉप टच पैड की सुविधा से भी लैस है.
  • इसमें डुअल स्क्रीन डेक्सटॉप और प्रेजेंटेशन जैसे मोड भी शामिल हैं.

इस लैपटॉप की कीमत

  • अमेरिका में आसुस के इस नए लैपटॉप की कीमत 1499 डॉलर (करीब 1,24,413 रुपये) है.
  • यूरोप में इस लैपटॉप की कीमत 2099 यूरो (करीब 1,91,298 रुपये) है.
  • यूके यानी यूनाइटेड किंगडम में इस लैपटॉप की कीमत 1600 पाउंड (करीब 1,69,526 रुपये) है.

भारत में इस लैपटॉप के लॉन्च की अभी तक कोई ख़बर सामने नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में कंपनी अपने इस लैपटॉप को भारत में भी लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Vivo Pad 3: पॉवरफुल प्रोसेसर, 13 इंच डिस्प्ले और सुपरफास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ लॉन्च होगा वीवो का टैबलेट, कीमत और बाकी डिटेल जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Emergency Call Without SIM: फोन में सिम न होने पर भी कैसे लग जाती है 112 पर कॉल, कैसे काम करता है इमरजेंसी सिस्टम?  
फोन में सिम न होने पर भी कैसे लग जाती है 112 पर कॉल, कैसे काम करता है इमरजेंसी सिस्टम?  
हर QR Code एक जैसा नहीं होता! जानिए Static और Dynamic में क्या होता है अंतर और कैसे करते हैं काम
हर QR Code एक जैसा नहीं होता! जानिए Static और Dynamic में क्या होता है अंतर और कैसे करते हैं काम
फोल्डेबल फोन के बाद सैमसंग ने कर ली अब यह तैयारी, Elon Musk को आएगा पसीना
फोल्डेबल फोन के बाद सैमसंग ने कर ली अब यह तैयारी, Elon Musk को आएगा पसीना
एकदम सस्ते हो जाएंगे सोलर पैनल, वैज्ञानिकों के हाथ लगी यह बड़ी कामयाबी
एकदम सस्ते हो जाएंगे सोलर पैनल, वैज्ञानिकों के हाथ लगी यह बड़ी कामयाबी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget