एक्सप्लोरर

AI खाएगा 84 फीसदी सरकारी नौकरियां! इस रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

AI New Research: यह स्टडी यूके सरकार के कामकाज को लेकर की गई, जिसमें पाया गया कि इन सर्विसेज में उन सभी जॉब्स को ऑटोमेटेड किया जा सकता है, जो कि लगभग 14.3 करोड़ ट्रांजैक्शन करती हैं.

Artificial Intelligence: आर्टिफिशयल इंटेलिजेस (AI) से अब दुनिया का हर शख्स वाकिफ हो चुका है. इस वक्त टेक वर्ल्ड में अगर किसी टर्म की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो एआई ही है. आए दिन हम सुनते रहते हैं कि AI लोगों की नौकरियां खा जाएगा. कोई AI को अपना दोस्त मान रहा है तो किसी की सोच इसको लेकर बिलकुल अलग है. 

आज जिन नौकरियों पर हम काम कर रहे हैं उनमें से बहुत सारी नौकरियां ऐसी हैं, जो आने वाले वक्त में खत्म हो सकती हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि एक ताजी रिपोर्ट में खुलासा किया गया है. दरअसल, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि एआई लगभग 84 प्रतिशत सरकारी नौकरियां खा सकता है. 

इस रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा 

The Alan Turing Institute की ओर से एक रिसर्च किया गया है, जिसमें 200 सरकारी नौकरियों को शामिल किया गया. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ये सर्विसेज ऐसी हैं, जिनमें अगर मानव दखल न दे तो भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. 

इसका मतलब ये है कि इस काम को एआई के हवाले से भी किया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर देखें तो इनमें पासपोर्ट की प्रोसेसिंग, वोटिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आदि सर्विसेज शामिल हैं.

यह स्टडी यूके सरकार के कामकाज को लेकर की गई, जिसमें पाया गया कि इन गर्वर्मेंट सर्विसेज में उन सभी जॉब्स को ऑटोमेटेड किया जा सकता है जो कि लगभग 14.3 करोड़ ट्रांजैक्शन करती हैं. इस तरह सर्विस पर ऑटोमेशन लागू कर दिया जाए तो ट्रांजैक्शन के लिए मानव दखल खत्म हो सकता है. 

जॉब सिक्योरिटी के लिए बड़ा रिस्क

इससे पहले जनवरी महीने में इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की चीफ क्रिस्टेलिना ज्योर्जिवा ने कहा था कि AI दुनियाभर में जॉब सिक्योरिटी के लिए बड़ा रिस्क पैदा कर सकता है. उन्होंने ये भी कहा था कि चुनौतियों के साथ ही इसमें अपार अवसर भी हैं, जिससे प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सकता है और ग्लोबल ग्रोथ को बूस्ट दिया जा सकता है. ज्योर्जिवा ने कहा था कि AI दुनियाभर में 60 प्रतिशत जॉब्स को प्रभावित कर सकता है. 

यह भी पढ़ें:-

सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया AI फीचर वाला लैपटॉप, फीचर्स और कीमत जानकर रह जाएंगे दंग 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ टाइपिंग नहीं! इन तरीकों से भी कर सकते हैं Keyboard का इस्तेमाल
सिर्फ टाइपिंग नहीं! इन तरीकों से भी कर सकते हैं Keyboard का इस्तेमाल
Laptop का Keyboard साफ करते समय न करें ये गलती, हो सकता है नुकसान
Laptop का Keyboard साफ करते समय न करें ये गलती, हो सकता है नुकसान
इंस्टाग्राम पर किस वक्त पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा आते हैं व्यूज?
इंस्टाग्राम पर किस वक्त पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा आते हैं व्यूज?
7 अंकों की ये संख्या क्यों हो रही वायरल? गूगल पर खूब सर्च कर रहे लोग
7 अंकों की ये संख्या क्यों हो रही वायरल? गूगल पर खूब सर्च कर रहे लोग

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget