एक्सप्लोरर

Apple Watch Feature: हादसे के बाद रोड पर तड़प रहा था शख्स, Apple Watch ने इस तरह बचाई जान

Apple Watch : ऐप्पल वॉच (Apple Watch) में एक ऐसा फीचर है जो इमरजेंसी में आपकी जान बचा सकता है. हाल ही में इसने अमेरिका (America) में एक शख्स की इमरजेंसी में मदद की और पुलिस को कॉल करते हुए जान बचाई.

Apple Watch Special Features : अगर आप ऐप्पल वॉच (Apple Watch) यूज करते हैं तो आपको इसके फीचर्स के बारे में भी पता होगा. अगर नहीं है तो इस खबर को जरूर पढ़ें. खबर पढ़ने के बाद आप इस वॉच (Watch) में मौजूद एक ऐसे फीचर के बारे में जान जाएंगे जो आपकी जान तक बचा सकता है. यह फीचर इमरजेंसी (Emergency) में ही काम करता है. इसने अनगिनत बार लोगों की जान बचाई है. ऐसा ही एक मामला हाल ही में अमेरिका (America) में सामने आया है. जहां इस स्मार्टवॉच (Smartwatch) ने इमरजेंसी में पुलिस को कॉल कर एक शख्स की जान बचाई.    

समय रहते ऐप्पल वॉच ने की इमरेंसी कॉल

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अमेरिका (Americe) के कैलिफोर्निया (California) की है. यहां एक शख्स 22 जनवरी को अपनी इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) पर सवार होकर जा रहा था. अचानक वह बाइक से नीचे गिर गया. इसके बाद हरमोसा बीच पुलिस को तड़के करीब 1:30 बजे एक इमरजेंसी कॉल आई. पुलिस (Police) टीम फौरन मौके पर पहुंची. वहां वह शख्स अचेत अवस्था में पड़ा था. उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था. पुलिस उसे फौरन पास के एक अस्पताल लेकर गई और उसका इलाज शुरू कराया गया. पुलिस ने बताया कि इमरजेंसी (Emergency ) की ये कॉल उन्हें किसी आदमी ने नहीं, बल्कि ऐप्पल वॉच (Apple Watch) से मिली थी. अगर पुलिस टाइम पर नहीं पहुंचती तो ज्यादा खून निकलने के चलते उस शख्स की मौत भी हो सकती थी.

कैसे काम करता है यह फीचर

ऊपर तो आपने पढ़ लिया कि कैसे ऐप्पल स्मार्टवॉच (Apple Smartwatch) ने उस शख्स की जान बचाई. अब आपके लिए यह समझना जरूरी है कि आखिर यह फीचर काम कैसे करता है. दरअसल ऐप्पल वॉच एसई (Apple Watch SE), ऐप्पल वॉच सीरीज 4 (Apple Watch Series 4) या इससे ऊपर के वर्जन में फॉल डिटेक्शन फीचर (Fall Detection Feature) होता है. अगर आपने घड़ी पहन रखी है और तेजी से या ऊंचाई से गिरते हैं तो यह फीचर काम करने लगता है और अलार्म बजने लगता है. स्मार्टवॉच के डिस्प्ले पर एक अलर्ट भी आ जाता है. स्क्रीन पर आपके सामने दो विकल्प होते हैं. एक ये कि आप इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें या दूसरा उस पेज को कैंसल कर दें. यही नहीं अगर आप 1 मिनट तक कोई ऑप्शन नहीं चुनते और वॉच को यह लगता है कि आपमें कोई हरकत नहीं है तो यह अपने आप ही इमरजेंसी नंबर को कॉल मिला देता है. ऊपर वाले केस में भी ऐसा ही हुआ था.

ये भी पढ़ें 

Amazon Offer On iPad: Valentine’s Day पर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करें ये गैजेट, पसंद आने की गारंटी है!

Jio Airtel और Vi के ये हैं 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान, जानिए आपके लिए कौनसा है फिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल
लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल
ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम
ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च

वीडियोज

Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
निशु आजाद केस में दबोचा गया स्वतंत्र भारद्वाज कौन? जानें फुल डिटेल्स
निशु आजाद केस में दबोचा गया स्वतंत्र भारद्वाज कौन? जानें फुल डिटेल्स
हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल 
हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल 
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
किसानों को लखपति बना देगा ये Pusa बासमती 3136, कैसे करते हैं इसकी खेती?
किसानों को लखपति बना देगा ये Pusa बासमती 3136, कैसे करते हैं इसकी खेती?
Embed widget