एक्सप्लोरर

Jio Airtel और Vi के ये हैं 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान, जानिए आपके लिए कौनसा है फिट

Prepaid Plan: आज हम आपको एयरटेल जियो और वीआई के ऐसे प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जोकि 56 दिन की वैलेडिटी और दूसरी कई सुविधाओं के साथ आते हैं.

Jio Airtel Vi Prepaid Plan: स्मार्टफोन यूज करते हैं तो जाहिर है कि डेटा का इस्तेमाल भी करते होंगे, हां ऐसा हो सकता है कि कम डेटा का इस्तेमाल करते हों. आज हम आपको एयरटेल जियो और वीआई के ऐसे प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जोकि 56 दिन की वैलेडिटी और दूसरी कई सुविधाओं के साथ आते हैं. 

Jio Prepaid Plan:  

Reliance Jio के 479 रुपये के प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा दिया जाता है. ऐसे में यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में कुल 84GB डेटा मिलता है. साथ ही अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं. इस प्लान में यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे बेनीफिट का भी एक्सेस मिलता है. जियो के 533 रुपये के प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है और यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है. इस प्लान में यूजर्स को कुल 112GB डेटा मिलता है. अन्य बेनीफिट में यूजर्स को 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल भी दिए जाते हैं. 

Airtel Prepaid Plan

Airtel के 549 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं. 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ, आपको अमेज़न प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का 30 दिन का फ्री ट्रायल, Wynk म्यूज़िक और हैलो ट्यून्स का एक्सेस, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और तीन महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल की प्रीमियम मेंबरशिप भी मिलेगी. 479 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 549 वाले प्लान के बेनिफिट्स मिलते हैं. वहीं 699 के प्लान में रोजाना 3 जीबी डेटा और 549 वाले प्लान के बेनिफिट्स मिलते हैं. वहीं 838 वाले प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मेंबरशिप के अलावा 549 वाले प्लान के बेनिफिट मिलते हैं.

VI Prepaid Plan

Vodafone Idea के 699 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री एसएमएस और रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. वहीं दूसरे फायदों में वीकेंड डेटा रोलओवर, हर महीने 2GB डेटा बैकअप, Binge All Night Data, Vi Movies, और TV का एक्सेस शामिल हैं. इस प्लान की वैलेडिटी 56 दिन की है. Vodafone Idea (Vi) के एक और प्लान की कीमत 539 रुपये है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और 2GB डेली डेटा मिलता है.

यह भी पढ़ें: Jio Prepaid Plan: जियो ने अपने ग्राहकों को फिर दिया झटका, महंगे किए 3 प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 1 नया प्लान भी जोड़ा

यह भी पढ़ें: Apple iphone SE 3: कब लॉन्च हो सकता है सस्ता वाला आईफोन एसई 3 और क्या मिल सकते हैं फीचर, ये रहीं पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget