एक्सप्लोरर

52,000 से ज्यादा iPhone पर बंद हुआ काम, एप्पल के Pegatron प्लांट में लगी आग

iPhone: एप्पल के भारतीय सप्लायर Pegatron के प्लांट में रविवार को आग लगने से iPhone बनने का काम ठप हो गया है. करीब 50,000 से ज्यादा फोन फैक्ट्री लाइन में अटक गए हैं.

Apple supplier Pegatron: एप्पल के भारतीय सप्लायर पेगाट्रॉन ने अपने कर्मचारियों को आज यानी मंगलवार को कम पर न आने के लिए कहा है. दरअसल, पेगाट्रॉन के प्लांट में रविवार को आग लग गई थी जिसके चलते कंपनी ने आईफोन का प्रोडक्शन रोक दिया है. आज लगातार दूसरा दिन है जब कंपनी ने आईफोन का प्रोडक्शन रोका हुआ है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पेगाट्रॉन ने सोमवार को भी कर्मचारी को शिफ्ट में आने से मना किया था और आज मंगलवार को भी काम रोका गया है. बीते सोमवार को रॉयटर्स को कंपनी ने बताया की फैक्ट्री में स्पार्क इंसिडेंट की वजह से अचानक आग लग गई थी जिसके बाद काम को रोका गया है. अच्छी बात ये है कि प्लांट को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है और अब स्थिति काबू में है.

बता दें, एप्पल का सप्लायर पेगाट्रॉन हर दिन 26,000 iPhone बनाने की कैपेसिटी रखती है. साथ ही कंपनी 8,000 से 12,000 iPhone हर दिन असेंबल भी करती है. आपातकालीन विभाग से जुड़े एक स्थानीय अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आसपास के स्टेशनों से दमकल गाड़ियों को बुलाया गया था और करीब 5 घंटे का समय इसमें लगा. 

पेगाट्रॉन का योगदान

रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एप्पल के iPhone के प्रोडक्शन में पेगाट्रॉन की हिस्सेदारी लगभग 10% की है. अनुमान है कि इस बार कंपनी भारत में 9 मिलियन यानी 90 लाख से भी ज्यादा iPhone बेचेगी. कंपनी ने 2017 में विस्ट्रॉन और बाद में फॉक्सकॉन के माध्यम से देश में iPhone बनाने के बड़ा गेम शुरू किया है. एप्पल भारत सरकार की पहल के बाद लोकल प्रोडक्शन पर भी जोर दे रही है. इस बार एप्पल ने भारत में एक नया रिकॉर्ड भी हासिल किया है. कंपनी ने देश में 15 सीरीज के लॉन्च होते ही मेड इन इंडिया आईफोन को बाजार में उतारा है. बताते चले कि एप्पल सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए भारत की नंबर 1 स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी बन गई है.

यह भी पढ़ें:

Nothing का सब ब्रांड- CMF आज लॉन्च करेगी 3 प्रोडक्ट्स, कीमत और स्पेक्स जानिए


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget