एक्सप्लोरर

Apple AI: एआई पर एप्पल ने मचाया संग्राम, 12 महीने में खरीद ली 30 से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियां

Latest AI Update: एआई की रेस में सबसे आगे पहुंचने के लिए टेक जगत के दिग्गजों के बीच घमासान मचा हुआ है. एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा... कोई भी इस रेस में पीछे छूटने के लिए तैयार नहीं है...

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दुनिया तेजी से इवॉल्व होने के साथ-साथ दिग्गजों की आमने-सामने भिड़ंत के दौर से गुजर रही है. एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों से लेकर एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग जैसे दुनिया के सबसे बड़े धनकुबेर, सब एआई की दुनिया में अपना-अपना दबदबा बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. एप्पल ने इस रेस में आगे निकलने के लिए आक्रामक अभियान चला दिया है.

एप्पल ने एआई पर किया सबसे ज्यादा खर्च

स्टैटिस्टा की एक हालिया स्टडी बताती है कि एप्पल ने किसी भी अन्य प्रतिस्पर्धी की तुलना में एआई पर सबसे ज्यादा खर्च बढ़ाया है. एप्पल ने इनमें से ज्यादातर हिस्सा एआई में काम करने वाली नई कंपनियों को खरीदने पर खर्च किया है. स्टडी के अनुसार, अकेले 2023 में एप्पल ने 30 से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियों का अधिग्रहण किया. यह एआई सेक्टर के अन्य दिग्गजों जैसे माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा, ओपनएआई आदि की तुलना में काफी आक्रामक रणनीति है.

एआई पर इस तरह मचा है घमासान

एआई की दुनिया में अभी ओपनएआई के प्रोडक्ट चैटजीपीटी का दबदबा है. पिछले महीने आई एक स्टडी में खुलासा हुआ था कि चैटजीपीटी को अकेले 50 फीसदी से ज्यादा एआई ट्रैफिक मिल रहा है. इसे काउंटर करने के लिए तमाम बिग टेक प्रयास कर रहे हैं. दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क अपने एआई पर काम कर रहे हैं. मार्क जुकरबर्ग की मेटा भी इसमें पीछे नहीं है. गूगल ने हाल ही में अपने एआई बार्ड को जेमिनी नाम से नया अवतार दिया है और चैटजीपीटी को टक्कर देने के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए गए हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने को-पायलट एआई ऐप पेश किया है.

इस रणनीति पर काम कर रही है एप्पल

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की रेस में एप्पल शुरुआत में अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में पीछे छूट गई थी. उसकी भरपाई करने के लिए एप्पल ने इन-हाउस आरएंडडी पर काम बढ़ाया, साथ ही उसने आक्रामक तरीके से एआई स्टार्टअप को खरीदने की रणनीति बनाई, जिसके तहत 12 महीने में ही 30 से ज्यादा एआई स्टार्टअप खरीद लिए गए. एप्पल एआई की अपनी क्षमताओं का विस्तार करने के लिए हायरिंग भी कर रही है.

दूसरी बड़ी कंपनियां भी नहीं हैं ज्यादा पीछे

पहले कहा जा रहा था कि एप्पल चैटजीपीटी की तरह अपने एआई ऐप पर काम कर रही है. हालांकि अभी इस बारे में कोई ठोस अपडेट सामने नहीं आया है. स्टैटिस्टा की स्टडी के अनुसार, एप्पल अधिग्रहण के सहारे अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है, जिसके तहत 2023 में 32 स्टार्टअप खरीदे गए. टेक जगत के अन्य दिग्गज भी बहुत पीछे नहीं हैं. पिछले साल गूगल ने 21 स्टार्टअप का अधिग्रहण किया. वहीं मेटा ने 18 और माइक्रोसॉफ्ट ने 17 स्टार्टअप का अधिग्रहण किया.

ये भी पढ़ें: ईपीएफओ ने तो दे दी मंजूरी, जानें कब आपके पीएफ खाते में क्रेडिट होगा बढ़ा हुआ ब्याज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget