एक्सप्लोरर

PF Interest Credit: ईपीएफओ ने तो दे दी मंजूरी, जानें कब आपके पीएफ खाते में क्रेडिट होगा बढ़ा हुआ ब्याज?

EPFO Interest Rate: ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए पीएफ पर ब्याज को मंजूरी दे दी है. अब पीएफ पर ब्याज की दरें 3 साल में सबसे ज्यादा हो गई हैं...

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ पर ब्याज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. इसके बाद अब 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को बढ़ी ब्याज दरों का फायदा मिलने वाला है. ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों के लिए 8.25 फीसदी के ब्याज को मंजूरी दी है. अब करोड़ों पीएफ खाताधारक अपने पीएफ अकाउंट में ब्याज का पैसा क्रेडिट होने का इंतजार कर रहे हैं.

पहले इतना मिल रहा था ब्याज

एक दिन पहले शनिवार 10 फरवरी को ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक हुई. बैठक के बाद एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सीबीटी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पीएफ पर 8.25 फीसदी की दर से ब्याज को मंजूरी दी है. इससे पहले पीएफ खाताधारकों को वित्त वर्ष 2022-23 में 8.15 फीसदी की दर से और 2021-22 में 8.10 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था. इस तरह अब पीएफ पर ब्याज बढ़कर 3 साल में सबसे ज्यादा हो गया है.

इस बार मिलने वाले हैं रिकॉर्ड पैसे

बयान में बताया गया कि ईपीएफओ को इस बार ज्यादा कमाई हुई है, इसी लिए पीएफ खाताधारकों को ज्यादा ब्याज का लाभ देने का निर्णय लिया गया है. इस बार ईपीएफओ ब्याज के रूप में टोटल 1.07 लाख करोड़ रुपये बांटने वाला है. ऐसा पहली बार होगा, जब ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बांटने वाला है.

इस तरह होती है ईपीएफओ की कमाई

ईपीएफओ सोशल सिक्योरिटी फंड पीएफ को मैनेज करता है. पीएफ प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी सोशल सिक्योरिटी है. अभी देश भर में इसके 7 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. ईपीएफओ के पास अभी करीब 13 लाख करोड़ रुपये का फंड जमा है. ईपीएफओ इस फंड को शेयर बाजार समेत विभिन्न जगहों पर निवेश कर कमाई करता है और कमाई के पैसे सब्सक्राइबर्स को ब्याज के रूप में लौटाए जाते हैं. ईपीएफओ की ओर से साल में दो बार सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में ब्याज के पैसे क्रेडिट किए जाते हैं.

अभी करना होगा थोड़ा इंतजार

ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब पीएफ खाताधारकों को ब्याज के पैसे क्रेडिट होने का इंतजार है. सीबीटी की मंजूरी के बाद ब्याज दर पर लिए गए निर्णय को वित्त मंत्रालय की मुहर का इंतजार रहता है. वित्त मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ब्याज दरों को गैजेट में नोटिफाई किया जाता है, उसके बाद ब्याज के पैसे अकाउंट में भेजे जाते हैं. इसका मतलब हुआ कि लोगों को अभी ब्याज के पैसों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

इन तरीकों से चेक कर सकते हैं बैलेंस

सब्सक्राइबर्स को इसकी जानकारी मैसेज अलर्ट के माध्यम से दे दी जाती है. पीएफ अकाउंट होल्डर खुद से भी अपना बैलेंस चेक कर पीएफ के ब्याज के पैसों की जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए पीएफ खाताधारकों को कई विकल्प मिलते हैं. सीधे ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर अकाउंट के डिटेल चेक किए जा सकते हैं. बैलेंस चेक करने की सुविधा उमंग ऐप के माध्यम से भी मिलती है. इनके अलावा मिस्ड कॉल और मैसेज के जरिए भी बैलेंस को चेक किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: पान पसंद भी बेचेगी मुकेश अंबानी की कंपनी, मैंगो मूड से लेकर टूटी फ्रूटी तक की फाइनल हो गई डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget