एक्सप्लोरर

अब Apple थर्ड पार्टी एप इंस्टॉलेशन को दे सकती है परमिशन, लेकिन अचानक कंपनी ऐसा क्यों कर रही?

Apple : खबर है कि एपल बहुत जल्द यूजर्स को थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करने की अनुमति दे सकती है. लेकिन, कंपनी ऐसा क्यों कर रही है? कब यह सुविधा मिलेगी? आइए खबर में इस तरह के सभी सवालों के जवाब जानते हैं.

Apple App Store : अगर आप एक Apple यूजर हैं, तो आप जानते होंगे कि Apple अपने iOS प्लेटफार्म पर थर्ड पार्टी एप्लिकेशन इंस्टॉल करने की अनुमति नहीं देता है. ऐसा करना काफी हद तक सही भी है. दरअसल, कई हैकर्स और साइबर ठग थर्ड पार्टी एप के जरिए ही लोगों की प्राइवेसी और बैंकिंग को शिकार बनाते हैं. थर्ड पार्टी एप के जरिए ही आपका फोन मैलवेयर का शिकार बन जाता है. ऐसे में, एपल यूजर्स की सुरक्षा और निजता और मैलवेयर से बचाने के लिए थर्ड पार्टी एप इंस्टॉल करने की अनुमति नहीं देता है. हालांकि, अब शायद ऐसा नहीं होगा.  

एपल कर रही बड़े बदलाव की तैयारी

नई रिपोर्ट बताती है कि यह सब बदलने वाला है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल अपने iOS प्लेटफॉर्म में बड़े बदलावों पर काम कर रहा है, और ये बदलाव iOS 17 में दिखाई दे सकते हैं. iOS 17 को WWDC 2023 में रोलआउट किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार, एपल iOS 17 में थर्ड पार्टी स्टोर और साइडलोडिंग की अनुमति दे सकता है. इसके अलावा, कंपनी एंड्रॉयड की तरह सीधे इंस्टॉलेशन पैकेज चलाने की अनुमति भी दे सकती है. हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है. इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. क्योंकि, ये परमिशन अपने साथ यूजर की प्राइवेसी से जुड़े कई सवाल भी लेकर आएगी.

अचानक ऐसा क्यों कर रही एपल? 

एपल का यह कदम यूरोपीय संघ के डिजिटल मार्केट्स एक्ट के अनुपालन एक हिस्सा है. अधिनियम को मार्च 2024 में लागू किया जाएगा. इस एक्ट के तहत एपल को अपने iPhones और iPads में थर्ड पार्टी ऐप स्टोर के अलावा साइडलोडिंग (वेब ​​से डाउनलोड किए गए सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना) की अनुमति देनी पड़ेगी. इस एक्ट के माध्यम से अधिनियम निष्पक्ष और हेल्थी कंपटीशन सुनिश्चित करने की कोशिश करता है.

क्या सभी को मिलेगी सुविधा? 

रिपोर्ट यह खुलासा भी करती है कि ये थर्ड पार्टी एप वाला फीचर केवल यूरोप में उपलब्ध हो सकता है. क्योंकि, अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने में विफल रहने पर एपल को यूरोपीय संघ से प्रतिबंधित किया जा सकता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी यूजर्स से शुल्क भी वसूल सकती है.

यह भी पढ़ें - कूलर या एसी, इस गर्मी किसे खरीदने में है समझदारी? ये पॉइंट्स करेंगे कन्फ्यूजन दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में AI की मदद से हुई पहली लाइव ब्रेन सर्जरी, ऐसे बची जान
दुनिया में AI की मदद से हुई पहली लाइव ब्रेन सर्जरी, ऐसे बची जान
क्या है Dual Chip टेक्नोलॉजी? जानें कैसे इससे बदल जाएगा आपका पूरा स्मार्टफोन
क्या है Dual Chip टेक्नोलॉजी? जानें कैसे इससे बदल जाएगा आपका पूरा स्मार्टफोन
काम वाली बाई से लेकर रेंट पर सामान तक...जिंदगी आसान कर देंगे ये Apps
काम वाली बाई से लेकर रेंट पर सामान तक...जिंदगी आसान कर देंगे ये Apps
अब iPhone में अपने आप बन जाएंगी Reels! जानें क्या है इंस्टाग्राम का ये टूल
अब iPhone में अपने आप बन जाएंगी Reels! जानें क्या है इंस्टाग्राम का ये टूल

वीडियोज

Vasudha: 😱Dev-Vasudha की जिंदगी में नए दुश्मन की एंट्री! Chauhan Industries पर हुआ हमला! #sbs
Bollywood News: करियर का उतार-चढ़ाव हो या निजी जिंदगी का तूफान, हमेशा साथ खड़े दिखे सलमान-अरबाज-सोहेल (28.08.26)
Nepal Flash Flood: न भूकंप, न GLOF! नेपाल बाढ़ की असली वजह आई सामने, भारत के लिए खतरे की घंटी?
Sugar Price Hike: चीनी के बढ़ते दामों पर सरकार का एक्शन! 67 से 55 रुपये किलो हुए भाव, अब और गिरेगी
मशहूर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या से हड़कंप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
'आपके गुंडे यूपी की बहनों को...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'आपके गुंडे यूपी की बहनों को...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म
'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म
विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन
विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर
'सुना फर्स्ट हैंड एक्सपेरियंस', रेस्क्यू कर लाए गए 21 भारतीयों से मिले एस. जयशंकर
'सुना फर्स्ट हैंड एक्सपेरियंस', रेस्क्यू कर लाए गए 21 भारतीयों से मिले एस. जयशंकर
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
नेपाल में अचानक नहीं मची तबाही, महीनों पहले दी चेतावनी को सबने कर दिया इग्नोर
नेपाल में अचानक नहीं मची तबाही, महीनों पहले दी चेतावनी को सबने कर दिया इग्नोर
दिल्ली पहुंची 453 टन प्याज, 35 रुपए में खरीद लो, NCR की मंडियों में बढ़ेगी आवक
दिल्ली पहुंची 453 टन प्याज, 35 रुपए में खरीद लो, NCR की मंडियों में बढ़ेगी आवक
Embed widget