एक्सप्लोरर

Apple ने भारत में रचा इतिहास, एक साल में इतने करोड़ के iPhone एक्सपोर्ट कर तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड

भारत से एपल आईफोन एसई 20202 (Apple iphone SE 2020) का सबसे ज्यादा निर्यात हुआ. iPhone SE 2020 के बाद भारत से iPhone 11 और iPhone 12 स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा निर्यात किया गया.

Apple iPhone Export: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 'मेक इन इंडिया' मुहिम की शुरुआत की गई. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने घरेलू स्तर पर स्मार्टफोन के निर्माण के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इनिशिएटिव स्कीम (PLI Scheme) की घोषणा की थी, जिसका असर साफ दिखाई दिया. ऐपल (Apple) ने वित्त वर्ष 2022 (वित्त वर्ष 1 April से 31 March के बीच की अवधि है) के अंत तक भारत में 10,000 करोड़ रुपये के आईफोन निर्यात के आंकड़े को पार कर लिया था. ऐपल की इस उपलब्धि पर केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (Minister of State for Skill Development and Entrepreneurship of India) राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने ट्वीट कर पीएम मोदी की प्रोडक्शन लिंक्ड इनिशिएटिव योजना की खूब तारीफ की थी. 

आईफोन बनाने के ये थे सेंटर

घरेलू स्तर पर आईफोन के उत्पादन की जिम्मेदारी विस्ट्रॉन और फॉक्सकॉन को दी गई. हालांकि फ़ॉक्सकॉन हॉन हाई को फ़ूड पॉइज़निंग के केस में दो महीने (दिसंबर और जनवरी) के लिए बंद किया गया था. इसके साथ ही, पेगत्रों (Pegatron) कंपनी एपल की एक तीसरी उत्पादन कंपनी रही, जिसका PLI स्कीम के तहत भी चुनाव किया गया था. 

इन आईफोन का भारत से हुआ सबसे ज्यादा निर्यात 

भारत से जिन आईफोन के मॉडलों का सबसे ज्यादा निर्यात किया गया है, उसमें एपल आईफोन एसई 20202 (Apple iphone SE 2020) स्मार्टफोन शामिल हैं. इसे विस्ट्रॉन प्रोडक्शन सेंटर में तैयार किया गया. iPhone SE 2020 के बाद भारत से iPhone 11 और iPhone 12 स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. iPhone 12 और iPhone 13 को फॉक्सकॉन कंपनी में तैयार किया गया.

पीएलआई स्कीम का असर 

ऐपल ने भारत में करीब दो साल पहले घरेलू स्तर पर आईफोन का प्रोडक्शन शुरू किया. इसके लिए सरकार ने अप्रैल 2020 में स्मार्टफोन के लिए अपनी पीएलआई स्कीम की घोषणा की थी. हालांकि कोविड19 की वजह से स्कीम परवान नहीं चढ़ पाई थी. ऐसे में सरकार की तरफ से 5 साल की स्कीम को एक साल बढ़ाकर 6 साल कर दिया गया था. एक्सपर्ट के अनुसार, इस योजना से भारत को फोन का निर्यात केंद्र बनाने में मदद मिली. साथ ही इससे एक हद तक घरेलू मांग को पूरा किया जा सका. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार स्मार्टफोन पीएलआई के लिए 5 साल में कुल 40,951 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में है.

2023 तक आंकड़े 20,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद

Apple ने पिछले 5 महीने में भारत से 8,000 करोड़ रुपये के आईफोन का निर्यात किया. इस निर्यात में आईफोन 11, 12 और 13 के फोन शामिल हैं. मार्च, 2023 तक यह आंकड़ा 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है. बता दें कि मार्च, 2022 तक निर्यात मुख्य रूप से यूरोप और मध्य पूर्व देशों में किया गया. देश धीरे-धीरे चीन प्लस वन की रणनीति पर लगातार चोट मार रहा है. एपल ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन, पेगट्रॉन और विस्टॅन अभी भी भारत में आईफोन तैयार कर रही हैं. खबर यह भी है कि अब सरकार अपनी योजना को लैपटॉप और आईपैड के लिए भी शुरू करेगी.

Apple iPhone 14: इस अपडेट के बाद आईफोन्स में मिलने लगेगा हाई स्पीड 5जी इंटरनेट

5G smartphone: 5जी फोन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New WhatsApp Subscription Plan: व्हाट्सएप पर भी आ गया है सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन, जानिए क्या-क्या मिल रहे हैं फीचर्स?
व्हाट्सएप पर भी आ गया है सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन, जानिए क्या-क्या मिल रहे हैं फीचर्स?
iPhone 15-16 यूजर्स की लगी लॉटरी! Apple लौटाएगी पैसे, कहीं आपका नाम भी तो नहीं?
iPhone 15-16 यूजर्स की लगी लॉटरी! Apple लौटाएगी पैसे, कहीं आपका नाम भी तो नहीं?
आप भी चलाते हैं Instagram! जानिए Reels या Posts में से कहां मिलती है सबसे ज्यादा Reach, सामने आया डेटा
आप भी चलाते हैं Instagram! जानिए Reels या Posts में से कहां मिलती है सबसे ज्यादा Reach, सामने आया डेटा
फोन और ऐप्स में दिखने वाला Military-Grade Encryption क्या होता है? जानकर उड़ जाएंगे होश
फोन और ऐप्स में दिखने वाला Military-Grade Encryption क्या होता है? जानकर उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Lexus LM 350h 4 seater review India | #lexuslm #autolive
US Iran Peace Deal: Iran-America डील के बीच पड़ा नया पंगा! ABPLIVE
Bollywood News: पैसा वसूल या महा क्रिंज? 'तेरा पैसा मेरा पैसा' गाने पर भिड़े टोलर्स (24.06.26)
Mannat:😱Vikrant गुंडों के चंगुल में फंसा, Mannat को पाने के जूनून में Dhairya की सारी हदें पार #sbs
Ketan Agarwal Murder Case: फूल दिया, गले लगाया, साथ डांस और फिर खाई में फेंका! ये कहानी रुला देगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुणे के जिस बिजनेसमैन से होने वाली थी शादी, अब बन गई उसके मर्डर की आरोपी, जानें कौन है सिया गोयल
पुणे के जिस बिजनेसमैन से होने वाली थी शादी, अब बन गई उसके मर्डर की आरोपी, जानें कौन है सिया गोयल
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी, 7 दिनों की मोहलत
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी, 7 दिनों की मोहलत
इन खिलाड़ियों के आगे ऋषभ पंत का 12 करोड़ का लॉस कुछ भी नहीं, देखें IPL में किसे हुआ सबसे बड़ा घाटा
इन खिलाड़ियों के आगे ऋषभ पंत का 12 करोड़ का लॉस कुछ भी नहीं, देखें IPL में किसे हुआ सबसे बड़ा घाटा
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; CM ने क्या दी जानकारी?
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; CM ने क्या दी जानकारी?
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
CUET स्कोर से होगा डीयू में एडमिशन, जानें VC योगेश सिंह ने क्या कहा? 
CUET स्कोर से होगा डीयू में एडमिशन, जानें VC योगेश सिंह ने क्या कहा? 
Embed widget