एक्सप्लोरर

Apple ने मानी गलती! iPhone 15 के गर्म होने की पीछे बताई ये वजह, नए अपडेट में प्रॉब्लम रिजॉल्व करने का किया वादा

iPhone 15 Series : एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज में हीटिंग के लिए थर्ड पार्टी ऐप को वजह बताया है. वहीं एप्पल iOS17 के अपडेट के बाद इसे रिजॉल्व करने की बात कह रही है.

iPhone 15 Series : एप्पल ने आखिरकार मान लिया है कि iPhone 15 सीरीज में हीटिंग इश्यू आ रहा है. एप्पल ने इसके पीछे थर्ड पार्टी ऐप को जिम्मेदार माना है और जल्द ही iOS 17 अपडेट जारी करके इसे रिजॉल्व करने की बात कही है.

आपको बता दें एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज को 12 सितंबर को लॉन्च किया था, जिसमें आईफोन 15 सीरीज में चार फोन लॉन्च किए थे, जिसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max लॉन्च किया था. आइए जानते है आईफोन 15 सीरीज में आने वाले हीटिंग इश्यू का क्या है मामला.

iPhone 15 सीरीज में हीटिंग इश्यू

एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज में हीटिंग के लिए थर्ड पार्टी ऐप को वजह बताया है, एप्पल ने आरोप लगाते हुए कहा कि, इंस्टाग्राम, उबर और एस्फाल्ट 9 जैसे थर्ड पार्टी ऐप की वजह से आईफोन 15 सीरीज में ओवरहीट हो रहा है. वहीं एप्पल ने इसके लिए iOS17 में एक बग मिलने की भी बात कही है, जिसे कंपनी जल्द ही iOS17 के अपडेट के बाद रिजॉल्व करने की बात कही है.

गौरतलब है कि आईफोन 15 में ओवर हीटिंग की दिक्कतों के काफी ज्यादा बढ़ने की शिकायतें आ रही हैं. टाइटेनियम बॉडी के कारण आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में हीटिंग इश्यू आने की अटकलें लगाई जा रही थी. हालांकि, इन अटकलों को एप्पल ने खारिज कर दिया है. इसके अलावा एप्पल ने उन खबरों को भी खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि यह दिक्कत सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट की वजह से आ रही है. फोर्ब्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंस्टाग्राम ने हीटिंग की दिक्कत दूर करने के लिए 27 सितंबर को एक अपडेट रोलआउट किया था. जबकि अन्य डेवलपर्स के साथ मिलकर एप्पल हीटिंग इश्यू को दूर करने के लिए काम कर रहा है.

12 सितंबर को लॉन्च हुई थी आईफोन 15 सीरीज

एप्पल ने 12 सितंबर को आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की थी. भारत में आईफोन-15 के 128 GB वैरिएंट की कीमत ₹79,900 और आईफोन-15 प्लस के 128 GB वैरिएंट की कीमत ₹89,900 है. आईफोन-15 प्रो के 128 GB वैरिएंट की कीमत ₹1,34,900 और प्रो मैक्स का 256 GB वैरिएंट ₹1,59,900 है.

यह भी पढ़ें : 

New Smartphone : अक्टूबर में धमाका करेंगे ये 4 फोन, लॉन्चिंग से पहले जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें
WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, हो सकता है एक्शन
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, हो सकता है एक्शन
3 Star vs 5 Star AC Power Consumption: 3 Star और 5 Star AC में कितनी होती है बिजली की बचत, जानें 1 घंटे का हिसाब-किताब?
3 Star और 5 Star AC में कितनी होती है बिजली की बचत, जानें 1 घंटे का हिसाब-किताब?
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget