एक्सप्लोरर

DeepSeek के बाद एक और चीनी कंपनी के AI मॉडल ने किया कमाल, OpenAI को पछाड़ा, ऐसे करता है काम

DeepSeek ने कम कीमत में AI मॉडल बनाकर टेक जगत में भूचाल ला दिया है. अब एक और चीनी स्टार्टअप के AI मॉडल की चर्चा हो रही है. कम लागत में बने इस मॉडल ने अमेरिकी कंपनियों की सांसे फूला दी हैं.

DeepSeek के बाद एक और चीनी कंपनी के AI मॉडल ने अमेरिकी कंपनियों के पसीने छुड़ा दिए हैं. दरअसल, चीन के स्टार्टअप Moonshot AI के AI मॉडल Kimi k1.5 ने कई बेंचमार्क पर OpenAI के GPT-4o और एंथ्रोपिक के Claude 3.5 Sonnet मॉडल को पछाड़ दिया है. मैथ्स, कोडिंग और टेक्स्ट और विजुअल आदि को समझने में यह OpenAI-01 को भी टक्कर देने में कामयाब रहा है. इसे बनाने में भी DeepSeek-r1 की तरह काफी कम लागत आई है.

सिर्फ AI मॉडल नहीं है Kimi k1.5

Kimi k1.5 सिर्फ एक AI मॉडल नहीं है. इसे रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और मल्टीमॉडल रीजनिंग में एक बड़ी उछाल माना जा रहा है. यह विजुअल डेटा, टेक्स्ट और कोड को मिलाकर किसी भी जटिल समस्या का समाधान निकालने में सक्षम है. कई बेंचमार्क में इसने अमेरिकी कंपनियों के मॉडल्स को मात दे दी है. इसे रीइन्फोर्समेंट लर्निंग के तरीकों से ट्रेनिंग दी गई है. जहां बाकी AI मॉडल स्टेटिक डेटासेट पर निर्भर होते हैं, यह एक्सप्लोरेशन और रिफाइनिंग से सीखता है. इससे जटिल मुद्दों को हल करने की क्षमता बढ़ती है.

यह काम कैसे करता है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मॉडल चैन ऑफ थॉट्स अप्रोच का इस्तेमाल कर काम करता है. इसका मतलब है कि यह किसी मुश्किल प्रॉब्लम को छोटे-छोटे स्टेप्स में तोड़ लेता है. फिर उन पर रीजनिंग का इस्तेमाल कर यह उन्हें हल करने का प्रयास करता है. चूंकि यह यह टेक्स्ट और इमेज को प्रोसेस कर सकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल टेक्स्ट-इमेज एनालिसिस और उन प्रॉब्लम को हल करने में हो सकता है, जिसमें विजुअल इनपुट की जरूरत होती है. 

DeepSeek ने मचा दिया है तहलका

चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने अपने AI मॉडल्स से दुनिया में तहलका मचा दिया है. एक हफ्ते के भीतर ही इसने फ्री ऐप्स के मामले में ऐप स्टोर पर OpenAI के ChatGPT को पीछे छोड़ दिया है. इसे बनाने में बेहद कम लागत आई है, जिसने टेक जगत को हैरान कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

सस्ता AI मॉडल लाकर दुनिया को चौंकाया, जानें टेक जगत में भूचाल मचाने वाले चीनी स्टार्टअप DeepSeek की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget