एक्सप्लोरर

अब बोलेगा और रास्ता भी दिखाएगा ये चश्मा! Google-Samsung कर रहे इस नई तकनीक पर काम

Android XR Smart Glasses: Apple और Meta जैसी दिग्गज कंपनियां लंबे समय से वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी को आम बनाने में जुटी हैं लेकिन यह तकनीक अभी भी शुरुआती दौर में ही है. कई

Android XR Smart Glasses: Apple और Meta जैसी दिग्गज कंपनियां लंबे समय से वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी को आम बनाने में जुटी हैं लेकिन यह तकनीक अभी भी शुरुआती दौर में ही है. कई विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में यह तकनीक स्मार्टफोन की जगह ले सकती है लेकिन फिलहाल इसमें अभी और विकास की ज़रूरत है. इसी बीच, गूगल ने एक बार फिर इस क्षेत्र में कदम रखकर हलचल मचा दी है. साल 2012 में गूगल ने 'Google Glass' लॉन्च किया था जो अपने समय से काफी आगे की सोच थी. यह चश्मा यूजर्स की आंखों के सामने डिजिटल जानकारी प्रोजेक्ट करता था. हालांकि, यह प्रोजेक्ट ज्यादा सफल नहीं रहा लेकिन इसने भविष्य की तकनीक के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया.

गूगल कर रहा नई तकनीक पर काम

अब, गूगल ने वैंकूवर में आयोजित TED कॉन्फ्रेंस में अपने नए Android XR स्मार्ट ग्लासेस का प्रोटोटाइप पेश किया है. गूगल के AR और VR विभाग के प्रमुख, शहराम इज़ादी ने खुद इस चश्मे के फीचर्स के बारे में बताया है. इन ग्लासेस को गूगल के नए Gemini AI से ताकत मिलती है. इनका डिज़ाइन काफी हल्का और सिंपल रखा गया है जो स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर प्रोसेसिंग करता है. इसका फायदा यह है कि चश्मे का वजन कम रहता है और यूज़र को आरामदायक अनुभव मिलता है.

सबसे खास बात यह है कि ये ग्लास आम चश्मे या सनग्लास की तरह दिखते हैं जिससे इन्हें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आसानी से पहना जा सकता है. इन छोटे लेकिन शक्तिशाली ग्लासेस में कैमरा, लेंस में डिस्प्ले, माइक्रोफोन और मिनी स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Android XR के एक्सपेक्टेड फीचर्स

इस चश्मे की सबसे बड़ी खास बात ये है कि ये फ़ारसी को अंग्रेज़ी में तुरंत अनुवाद कर सकता है. इसके अलावा, एक डेमो में यह चश्मा किताब के पन्नों को स्कैन कर रहा था और Gemini AI उस जानकारी को याद रख पा रहा था. यूज़र इसमें Google Maps, YouTube Music जैसी गूगल ऐप्स का भी इस्तेमाल कर पाएंगे. भविष्य में इसमें Android Auto को भी जोड़ा जा सकता है जिससे ये हमारी रोज़मर्रा की तकनीकी जरूरतों का हिस्सा बन जाएंगे. हालांकि गूगल ने अभी तक इन चश्मों की लॉन्च डेट या जगह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन इसके जल्द ही बाजार में एंट्री मारने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:

Scariest Future Technology: कहीं भी छिपा हो इंसान, यह ड्रोन ढूंढ कर मार देगा, जानें कहां होता है इनका इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget