एक्सप्लोरर

Elon Musk से ख़फा हुए बिग-बी, कहा- खेल खतम, पैसा हजम ? 

Twitter Blue Tick Returns: ट्विटर ने 21 अप्रैल की देर शाम प्लेटफार्म से लिगेसी चेकमार्क हटा दिए थे. आम लोगों से लेकर कई दिग्गजों तक का ब्लू टिक इसके चलते गायब हो गया था.

Amitabh Bachchan: ट्विटर किसी को समझे ही नहीं आ रहा है... जी हां, ऐसा इसलिए क्योकि मस्क अचानक कोई फैसला लेते हैं और अचानक ही उससे U-टर्न मार लेते हैं. हाल ही में उन्होंने प्लेटफार्म से लिगेसी यानि फ्री वाले ब्लू टिक हटा दिए थे. इसके चलते लाखों लोगों का ब्लू टिक अकाउंट से हट गया था. कंपनी की ओर से कहा गया कि यदि अब अगर किसी को ब्लू टिक चाहिए तो उसके लिए पैसे भरने होंगे. इस पूरे वाकया में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का भी ब्लू टिक गायब हो गया था. हालांकि इसके बाद एक्टर ने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लिया ताकि फेक अकाउंट से उनकी पहचान अलग हो सके. सब्सक्रिप्शन लेने के बाद भी बिग-बी को फौरन ब्लू टिक नहीं मिला था जिसके बाद उन्होंने मस्क से एक खास अंदाज में ब्लू टिक देने की रिक्वेस्ट की थी.

खैर जैसे-तैसे उन्हें शाम तक ब्लू टिक मिल गया था. ब्लू टिक मिलने के बाद अमितभ बच्चन ने एलन मस्क का धन्यवाद भी किया. लेकिन कल दोपहर ट्विटर ने एक ऐसी चीज की जिससे बिग-बी नाराज हो गए. न केवल बिग-बी बल्कि अन्य लोगों की भी यही शिकायत रही है. दरअसल, ट्विटर ने कल उन सभी लोगों को ब्लू टिक वापस लौटा दिया जिनके अकाउंट पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं. साथ ही कुछ मरे हुए लोगों के भी अकाउंट को चेकमार्क वापस दे दिया गया है. ये खबर सुनते ही बिग-बी मस्क से ख़फ़ा हो गए और उन्होंने एक मजेदार ट्वीट किया.

खेल खतम, पैसा हजम?

दरअसल, अमिताभ बच्चन ट्विटर ब्लू के लिए पैसे भर चुके थे और उनके पैसे भरने के बाद ही ट्विटर ने ब्लू टिक लौटना शुरू किया था. ट्विटर ने प्रियंका चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ शुक्ला आदि कई लोगों को ब्लू टिक फ्री में लौटा दिया. ये देखकर बिग-बी ने ट्वीट किया और लिखा-

सिर्फ इन्हें दिया जा रहा है ब्लू टिक !

ब्लू टिक केवल उन लोगों को लौटाया जा रहा है जिनके अकाउंट पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं. हालांकि कंपनी ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ऐसा ही कुछ है. 

यह भी पढ़ें: Vivo Y78+ : 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ वीवो का नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च, इतनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMSI Catcher : सावधान! आपके फोन की बातें हवा में ही चुरा लेता है 'IMSI कैचर', जानें इस अदृश्य जासूस से बचने का तरीका
सावधान! आपके फोन की बातें हवा में ही चुरा लेता है 'IMSI कैचर', जानें इस अदृश्य जासूस से बचने का तरीका
फीचर्स की कमी नहीं, फिर भी iPhone 'E' मॉडल की कीमत कम क्यों होती है? खुल गया भेद
फीचर्स की कमी नहीं, फिर भी iPhone 'E' मॉडल की कीमत कम क्यों होती है? खुल गया भेद
Android यूजर्स सावधान! Google के नए नियम से मिनटों में भर सकता है आपका फ्री स्टोरेज, जानिए क्या करें
Android यूजर्स सावधान! Google के नए नियम से मिनटों में भर सकता है आपका फ्री स्टोरेज, जानिए क्या करें
Phone Security Tips : फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम, ज्यादातर लोग यहीं कर देते हैं गलती?
फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम, ज्यादातर लोग यहीं कर देते हैं गलती?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget