एक्सप्लोरर

OpenAI समेत दूसरी कंपनियों की उड़ेगी नींद, अपना AI मॉडल लाएगी Amazon, जानें कब तक हो सकता है लॉन्च

टेक दिग्गज अमेजन ने नया AI मॉडल लाने का ऐलान किया है. जून में लॉन्च होने वाला यह मॉडल रीजनिंग कैपेबिलिटीज के साथ आएगा. कंपनी इसे किफायती कीमत में बनाने की कोशिश में है.

OpenAI समेत दूसरी कंपनियों को टक्कर देने के लिए Amazon ने कमर कस ली है. बताया जा रहा है कि कंपनी जून तक अपना AI मॉडल लॉन्च कर देगी, जो एडवांस्ड रीजनिंग कैपेबिलिटीज के साथ आएगा. कंपनी इसे जनरेटिव AI मॉडल की Nova सीरीज के तहत लॉन्च कर सकती है, जिसका दिसंबर में ऐलान किया गया था. बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अलेक्सा को AI के साथ अपग्रेड किया था. 

क्या करते हैं रीजनिंग मॉडल?

AI रीजनिंग मॉडल को अलग-अलग तरीकों और 'थिंकिंग' के जरिए जटिल समस्याओं को हल करने के लिए डिजाइन किया जाता है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि अमेजन अपने मॉडल में हाइब्रिड अप्रोच अपना सकती है. इसकी वजह से यह मॉडल सवालों के तुरंत जवाब भी दे सकेगा और जरूरत पड़ने पर मुश्किल सवालों का हल बताने के लिए रीजनिंग भी लगा सकता है. कंपनी इस मॉडल को कम लागत और बेहतर परफॉर्मेंस के जरिए बाकियों से अलग करने की कोशिश में लगी हुई है. AI रिसर्चर रोहित प्रसाद की AGI डिविजन इस मॉडल पर काम कर रही है. 

टॉप 5 मॉडल में शामिल होने की कोशिश 

कंपनी की कोशिश अपने इस मॉडल को एक्सटर्नल परफॉर्मेंस इवेल्यूशन में टॉप 5 में शामिल कराने की है. इस इवेल्यूशन में किसी भी मॉडल को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और मैथ्स रीजनिंग समेत अलग-अलग पैमानों पर परखा जाता है. कंपनी के इस मॉडल को लाने की वजह भी काफी रोचक है. दरअसल, अमेजन ने एंथ्रोपिक में भारी निवेश किया है और एंथ्रोपिक ने हाल ही में दुनिया के पहले हाइब्रिड रीजनिंग मॉडल Claude 3.7 Sonnet का ऐलान किया है. ऐसे में अमेजन का आगामी मॉडल एंथ्रोपिक के लिए चुनौती बन सकता है.

तेज हुई AI मॉडल की रेस

पिछले कुछ समय से AI मॉडल की रेस तेज हो गई है. पहले जहां केवल अमेरिकी कंपनियों के बीच मुकाबला था, अब चीनी कंपनियां भी इन्हें कड़ी चुनौती दे रही है. चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने सस्ता मॉडल लाकर टेक जगत में तहलका मचा दिया था. भारत भी इसी साल अपना AI मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है. 

ये भी पढ़ें-

SBI के नाम पर शेयर हो रहे हैं डीपफेक वीडियो, बैंक ने किया अलर्ट, हो जाएं सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget