एक्सप्लोरर

अमेजन प्राइम ने नेटफ्लिक्स का उड़ाया मजाक! फिर यूजर ने यह सवाल पूछ लिया

Netflix : नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाकर अपना रेवेन्यू बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है, लेकिन यह कदम अन्य स्ट्रीमिंग कंपनियों को नेटफ्लिक्स पर प्रहार करने का मौका भी दे रहा है. जानिए कैसे?

Netflix vs Amazon : नेटफ्लिक्स एक मिशन पर है. एक ऐसा मिशन, जिसमें कंपनी अपने घटते सब्सक्राइबर्स को बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जिससे इसका रेवेन्यू बढ़ सके. पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं कि नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने वाली है. कंपनी ने कुछ एरिया में ऐसा किया भी है. कंपनी ने एड सपोर्टेड प्लान भी पेश किया है, जिससे लोग सस्ते में ही सही लेकिन अपना सब्सक्रिप्शन लें. इस हफ्ते की शुरुआत में, नेटफ्लिक्स ने घोषणा की कि वह यूके और यूएस सहित कुछ देशों में पासवर्ड शेयर करने पर अपनी कार्रवाई का विस्तार कर रहा है.

अमेजन ने नेटफ्लिक्स का उड़ाया मजाक

नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाकर अपना रेवेन्यू बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है, लेकिन यह कदम अन्य स्ट्रीमिंग कंपनियों को नेटफ्लिक्स पर प्रहार करने का मौका भी दे रहा है. हाल ही में, अमेजन प्राइम वीडियो यूके ने नेटफ्लिक्स की पासवर्ड क्रैकडाउन पॉलिसी पर तंज कसा और कंपनी के एक पुराने ट्वीट को फिर से शेयर किया. अमेजन प्राइम वीडियो यूके ने नेटफ्लिक्स के 2017 के ट्वीट को री शेयर किया है. 2017 के ट्वीट में नेटफ्लिक्स ने लिखा हुआ था, "प्यार पासवर्ड शेयर करने में है".

अमेजन ने नेटफ्लिक्स का पुराना ट्वीट शेयर करते हुए, एक फोटो भी शेयर की है. यह फोटो नेटफ्लिक्स के हू इज वाचिंग पेज के समान दिखती है. तस्वीर में 6 प्रोफाइल नजर आ रही हैं. प्रोफाइल के नीचे अंग्रेजी में लिखा है, "हर कोई जिसके पास हमारा पासवर्ड है."

 

अमेजन प्राइम के इस ट्वीट में एक यूजर ने पूछा, "क्या इसलिए प्राइम वीडियो बेहतर है". इसपर अमेजन प्राइम वीडियो ने लिखा, "बेहतर नहीं लूजर है"

 

नेटफ्लिक्स यूजर्स को भेज रहा मेल

इस बीच, नेटफ्लिक्स संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मैक्सिको और ब्राजील सहित 103 देशों और एरिया में कस्टमर्स को अकाउंट शेयरिंग करने के बारे में ईमेल भेज चुका है. ईमेल में कहा गया है कि एक नेटफ्लिक्स अकाउंट का इस्तेमाल केवल एक घर में किया जाना चाहिए. यदि यूजर्स अकाउंट शेयरिंग करना चाहते हैं, तो वे एक्स्ट्रा पैसे देकर ऐसा कर सकते हैं. पासवर्ड साझा करने के लिए नेटफ्लिक्स संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रति माह $ 8 (661 रुपये) ले रहा है.

यह भी पढ़ें - नथिंग फोन (2) का iPhone से मुकाबला...? कार्ल पेई ने लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स का भी किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget