एक्सप्लोरर

KBC Fraud on WhatsApp : WhatsApp यूजर्स रहें सावधान, ठगों ने फिर शुरू किया KBC क्विज के नाम पर ठगी का खेल

KBC Fraud on WhatsApp : अगर आप व्हाट्सऐप यूजर हैं तो इस खबर को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें. दरअसल व्हाट्सऐप पर एक बार फिर से कौन बनेगा करोड़पति (KBC) क्विज के नाम पर ठगी का खेल शुरू हो चुका है.

KBC Fraud on WhatsApp : अगर आप व्हाट्सऐप यूजर हैं तो इस खबर को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें. यह खबर आपके बहुत काम की है. दरअसल व्हाट्सऐप पर एक बार फिर से कौन बनेगा करोड़पति (KBC) क्विज के नाम पर ठगी का खेल शुरू हो चुका है. ठग लोगों को इनाम जीतने का मैसेज भेजते हैं. इसके बाद उन्हें झांसा देकर पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं. इस तरह के मैसेज कई लोगों को मिले हैं. दिल्ली पुलिस ने भी लोगों को इसे लेकर आगाह किया है. आइए जानते हैं क्या है फर्जीवाड़े का यह पूरा खेल और कैसे रहें इससे सावधान.

इस तरह करते हैं ठगी

साइबर क्रिमिनल्स व्हाट्सऐप पर एक मैसेज भेजते हैं. इसमें लिखा होता है कि यह मैसेज केबीसी क्विज शो से भेजा गया है. आपका नंबर लकी ड्रॉ में सिलेक्ट हुआ है और इसके तहत आपको 25 लाख रुपये मिलेंगे. इनामी राशि पर क्लेम करने के लिए मैसेज में दिए गए एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है. अगर कोई उस लिंक पर क्लिक करता है तो वह ठगों के जाल में फंस जाता है. कुछ मामलों में ठग उनका फोन हैक कर लेते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी केस आते हैं जिनमें 25 लाख रुपये ट्रांसफर करने से पहले ठग लोगों से कहते हैं कि आपको कुछ प्रोसेसिंग फी देनी होगी. ज्यादा अमाउंट के लालच में लोग कुछ-कुछ करके कई बार पैसे ट्रांसफर कर देते हैं.  

ये भी पढ़ें  : Keyboard App : इस तरह आपका डेटा चुराते हैं थर्ड पार्टी कीबोर्ड ऐप, इनका इस्तेमाल करने से बचें

पहले भी चल रही थी इस तरह की ठगी

बता दें कि इस तरह की ठगी पहले भी होती रही है. इस साल अगस्त सितंबर में भी कई लोग इस तरह से ठगे गए थे. अब एक बार फिर ऐसे मामले सामने आने लगे हैं. ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें : WhatsApp New Feature: अब अजनबी नहीं देख सकेंगे WhatsApp पर आपका लास्ट सीन स्टेटस, जल्द जारी होगा नया फीचर

बरतें ये सावधानी

  • इस बात का ध्यान रखें कि केबीसी में इस तरह से इनाम देने का कोई कॉन्सेप्ट नहीं है. ऐसे में अगर कोई केबीसी के नाम पर आपसे इनाम जीतने की बात कहता है तो उसे नजरअंदाज कर दें.
  • इस तरह के मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक न करें. अगर कोई कॉल करके आपको फंसाता है तो फौरन पुलिस को या साइबर सेल को इसकी सूचना दें.
  • अगर आप इस तरह के इनाम के चक्कर में पड़ गए हैं, तो भी सिर्फ बात तक ही सीमित रहें. ठगों को इनाम लेने के बदले में पैसे ट्रांसफर न करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget