एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार ने iPhone के फ्रंट कैमरा से बना डाला एक अनोखा रिकॉर्ड, क्या ये काम आप भी कर सकते हैं?

आईफोन के फ्रंट कैमरा से महज 3 मिनट में 184 सेल्फी लेकर अक्षय कुमार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

World Record For Highest Selfies: बॉलीवुड जगत में 'खिलाड़ी' के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने बीते दिन एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दरअसल, एक्टर ने महज 3 मिनट में 184 सेल्फी लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है. अक्षय कुमार की नई फिल्म सेल्फी कल थिएटर में रिलीज होगी. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने बीते दिन फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाई. एक्टर ने लगातार 3 मिनट तक अलग-अलग लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और एक नया रिकॉर्ड कायम किया. अक्षय कुमार ने एक वीडियो भी अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है जिसे हम जहां जोड़ रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

">

इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड

अक्षय कुमार ने Dwayne Johnson, जिन्हें पूरी दुनिया Rock के नाम से जानती है उनका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. Rock ने 2015 में 3 मिनट में 105 सेल्फी ली थी. 2018 में जेम्स स्मिथ ने 3 मिनट में 159 सेल्फी लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. लेकिन, अब अक्षय कुमार ने 3 मिनट में 184 सेल्फी लेकर दुनिया भर के लिए एक नया रिकॉर्ड कायम किया. 

क्या आप ये कर सकते हैं?

अगर आप भी स्मार्टफोन चलाते हैं और सेल्फी लवर हैं तो क्या आप इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं?  बोलने या लिखने में ये जितना आसान है वास्तव में ऐसा करना बेहद कठिन है. इस लेख को पढ़ने के बाद एक बार आप ट्राई करके देख सकते हैं.

 iphone के इस मॉडल से ली गई इतनी सेल्फी

iphone 14 pro से ये रिकॉर्ड बनाया गया है. इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. वहीं, रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48MP का मेन कैमरा है. एपल का आईफोन 14 प्रो के 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अभी 1,27,999 रुपये है जबकि 256GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 1,40,900 रुपये है.

वहीं, अगर आप 512GB स्टोरेज की तरफ जाते हैं तो इसकी कीमत 1,69,900 रुपये है. बता दें, इससे पहले अभी हाल ही में Iphone 14 pro से एक पूरी शॉर्ट फिल्म रिकॉर्ड की गई थी जिसे आप यूट्यूब पर जाकर देख सकते हैं. फिल्म का नाम फुर्सत है.

यह भी पढें: तगड़ा डिस्काउंट और कई कूपन देने के बाद भी Swiggy और Zomato इस तरह करते हैं लाखों की कमाई

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget