एक्सप्लोरर

Airtel यूजर्स को झटका! कंपनी ने चुपके से बंद कर दिया ये सस्ता प्लान, जानें क्या है वजह

Airtel Plan: भारत में टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे किफायती प्रीपेड प्लान्स को हटाने की ओर बढ़ रही हैं.

Airtel Plan: भारत में टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे किफायती प्रीपेड प्लान्स को हटाने की ओर बढ़ रही हैं. हाल ही में जियो ने अपना 249 रुपये का लोकप्रिय प्लान बंद कर दिया था और अब एयरटेल भी इसी राह पर चलते हुए इस प्लान को आधी रात के बाद बंद करने की तैयारी में है.

249 रुपये प्लान में क्या मिलता था?

एयरटेल का 249 रुपये वाला प्रीपेड पैक कई यूजर्स के लिए एंट्री-लेवल और किफायती विकल्प माना जाता था. इसमें ग्राहकों को मिलता था:

  • 1GB डेटा प्रतिदिन
  • अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग)
  • 100 SMS प्रतिदिन
  • 24 दिन की वैधता

यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स में लोकप्रिय था जिन्हें कम अवधि और जरूरी डेटा-बेनिफिट्स वाला पैक चाहिए होता था.

कब से होगा बंद?

एयरटेल ने अपनी Airtel Thanks ऐप पर एक नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि यह पैक 20 अगस्त 2025 की रात 12 बजे से उपलब्ध नहीं रहेगा. नोटिस में साफ लिखा है “Effective 00:00 Hours, 20th Aug 2025, recharge 249 will be discontinued.”

कंपनी की रणनीति क्या कहती है?

249 रुपये वाले पैक के बंद होने के बाद ग्राहकों के पास कम कीमत वाले सीमित विकल्प बचेंगे. माना जा रहा है कि इस कदम से यूजर्स को कंपनी के लंबी अवधि या महंगे प्लान्स की ओर धकेला जाएगा. हालांकि एयरटेल ने इस प्लान का कोई डायरेक्ट रिप्लेसमेंट अभी तक घोषित नहीं किया है.

एयरटेल सेवाओं में आउटेज

इसी बीच, सोमवार को एयरटेल के नेटवर्क और ऐप सेवाओं में बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली. Downdetector के मुताबिक, शाम 4:30 बजे तक लगभग 3,500 यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कराईं. Downdetector के आउटेज मैप में देश के कई बड़े शहर प्रभावित दिखे. इनमें शामिल हैं दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, जयपुर, इंदौर, नागपुर, कोलकाता और आसपास के क्षेत्र.

Jio ने भी बंद किया सस्ता प्लान

Reliance Jio ने हाल ही में बिना किसी शोर-शराबे के अपने सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान्स को बंद कर दिया है. इनमें ₹209 का प्लान (22 दिन की वैधता) और ₹249 का प्लान (28 दिन की वैधता) शामिल थे जो रोज़ाना 1GB डेटा देते थे. अब जियो ग्राहकों को मजबूरन अगले प्लान पर शिफ्ट होना होगा जिसकी कीमत ₹299 है. इस पैक में 28 दिन की वैधता के साथ रोज़ाना 1.5GB डेटा मिलता है.

यह भी पढ़ें:

मरे हुए लोगों से AI कैसे करवा रहा बात! नई तकनीक की सच्चाई डरा देगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज
क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानें कब बंद होता है प्रोडक्ट
क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानें कब बंद होता है प्रोडक्ट
X पर कैसे तय होती है पोस्ट की रैंकिंग? जानें टेक्नोलॉजी
X पर कैसे तय होती है पोस्ट की रैंकिंग? जानें टेक्नोलॉजी
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget