एक्सप्लोरर

Airtel BLACK Launch: टेक्नोलॉजी के वो ट्रेंड जो हर किसी की जिंदगी को आसान बना रहे हैं

Airtel BLACK Launch: इतने कम समय में बड़े पैमाने पर लोगों का वर्चुअल स्पेस में शिफ्ट होना आसान नहीं था. बेहतरीन हार्डवेयर के साथ अच्छी कनेक्टिविटी ने यूजर्स के लिए यह राह आसान बना दी.

Airtel BLACK Launch: दुनिया महामारी और लॉकडाउन के प्रभाव से धीरे-धीरे बाहर निकलनी शुरू हो गई है. लेकिन न्यू नॉर्मल अपनी जगह बना चुका है और हमें पता है कि जिंदगी अब पहले जैसी कभी नहीं हो सकती. हालांकि टेक्नॉलजी बेहद ही मुश्किल समय में हमारे लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित हुई. इसकी बदौलत ना सिर्फ लोगों के काम और पढ़ाई करने का तरीका बदला बल्कि वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी जुड़े रहे. इतने कम समय में बड़े पैमाने पर लोगों का वर्चुअल स्पेस में शिफ्ट होना आसान नहीं था. बेहतरीन हार्डवेयर के साथ अच्छी कनेक्टिविटी ने यूजर्स के लिए यह राह आसान बना दी. तो वो कौन से ट्रेंड रहे जिन्होंने पिछले एक साल में लोगों का न्यू नॉर्मल की तरफ बढ़ना मुमकिन बनाया?

हाइब्रिड वर्किंग सॉल्यूशन
लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते अधिकतर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम को ही अपनाया. जिसका मतलब था कि आपको एक ही जगह रहना है और काम करना है. ट्रेडिशनल वर्क प्लेस की जगह घर पर डेस्क ने ले ली. लेकिन वीडियो कॉनफ्रेंस वाले प्लेटफॉर्म्स ने सुनिश्चित किया कि टीम ना सिर्फ साथ जुड़कर काम करे बल्कि नए आईडिया, रणनीति और काम के आगे बढ़ने में कोई रुकावट नहीं आए. घर पर काम करने से आए बदलाव को देखते हुए कई कंपनियों ने अपने यूजर्स के लिए बेहतर सुविधा पेश की. जैसे हम एयरटेल के नए ऑफर एयरटेल ब्लैक को देखते हैं.

इस ऑफर में डीटीएच, पोस्टपेड और फाइबर कनेक्शन को एक ही बिल में समेटने का काम किया और इससे मल्टीपल बिल के भुगतान की तारीखों का बोझ कम हो गया. इस ऑफर के तहत कंपनी ने अपने यूजर्स को एक डेडिकेटेड रिलेशनशिप मैनेजर की टीम मुहैया करवाई और समस्याओं को प्राथमिकता पर रखकर समाधान करने की कोशिश की. इस तरीके से सभी प्रॉब्लम को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की गई और उन पर लगने वाले टाइम को कम किया गया. इतना ही नहीं यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के जीरो कोस्ट में ही वेबसाइट और थैंक्स एप के जरिए एयरटेल ब्लैक प्लान में जुड़ने का ऑफर दिया गया.

परेशानी से मुक्त डिजिटलीकरण
लॉकडाउन की पाबंदियों ने यूजर्स को घर का सामान और दवाईयों को खरीदने के लिए आसान विकल्प चुनने की ओर बढ़ाया. इसकी वजह से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मस, सुपरमार्केट्स, डिलीवरी एप्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई. लोगों की आदत में आए बदलाव की वजह से बिजनेस के मॉडल ऑनलाइन की ओर शिफ्ट हो गए जिसके चलते लोकल किराने की दुकान वाले भी ई-स्टोर जैसे सेटअप से जुड़ने लगे. इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट, नेटबैकिंग और युपीआई आसान और ज्यादा सुविधा के चलते लोगों की प्राथमिकता बन गए. ऐसा लगता नहीं कि अब ये मॉडल जल्दी से बदलने वाला है.

सोशल डिस्टेंसिंग के दौर में रिमोट हेल्थ केयर सिस्टम
महामारी के खिलाफ लड़ने में मेडिकल प्रोफेशनल और फ्रंटलाइन स्टाफ सबसे आगे रहा. वीडियो कॉल्स और टेलिफोन की मदद से हॉस्पिटल्स पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम करने में मदद मिली. ऑनलाइन सलाह और मेडिसन की डिलीवरी ने लोगों के लिए ट्रिटमेंट को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह तरीका मरीज और डॉक्टर्स दोनों के लिए सेफ साबित हुआ.

घर पर ही एंटरटेनमेंट के विकल्प
ऐसे वक्त में बाहर जाकर फिल्म देखना नामुमकिन जैसा हो गया और इसके चलते ओटीटी प्लेटफॉर्मस को नया कंटेंट पेश करके अपनी ऑडियंस बढ़ाने का मौका मिला. टेक्नोलॉजी में अपग्रेड के साथ नेटफ्लिक्स, एमेजन प्राइम, हॉटस्टार जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज ने बड़ी तादाद में लोगों को अपनी कंटेंट की अच्छी डाउनलोडिंग और स्ट्रीमिंग सर्विस उपलब्ध करवाई. ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में भी भारी ग्रोथ देखने को मिली. भारत में ऑनलाइन गेमिंग का एवरेज टाइम 2.5 प्रति घंटा से बढ़कर 4.1 प्रति घंटा हो गया. बेहतर स्मार्टफोन, अच्छी स्पीड के इंटरनेट की बदौलत इस फील्ड का आगे बढ़ना जारी ही रहेगा.

महामारी ने स्कूल और यूनिवर्सिटी के करोड़ों स्टूडेंट्स को घर में ही बंद रहने को मजबूर कर दिया. लेकिन जिनके पास अच्छे हार्डवेयर के साथ इटरनेट की कनेक्टिविटी का सपोर्ट रहा उन्होंने ऑनलाइन मोड में अपनी पढ़ाई को जारी रखा. एजुकेशन से जुड़े टेक प्लेटफॉर्म की डिमांड भी काफी बढ़ गई और उन्होंने वर्चुअल क्लासेज की मदद से नॉलेज को शेयर करने के नए तरीके इजाद किए. ऑनलाइन सिस्टम पर एकदम से बढ़ी निर्भरता ने लोगों के लिए दिमाग में नए आइडिया लाने का विकल्प भी दिया. यह कोई नहीं जानता कि रिमोट मोड में ऑनलाइन पढ़ाई कब तक जारी रहेगी लेकिन यह सबसे लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हुआ है फिर चाहे बात एकेडमिक की हो या अपने टेलेंट में नए स्किल्स बढ़ाने की. पिछले 20 महीने में ये ट्रेंड बड़ी तेजी से आगे बढ़े हैं और यह लंबे समय तक कायम रहने वाले हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि इसके साथ कौन से नए ट्रेंड जुड़ते हैं और हम कितना जल्दी उनके मुताबिक ढल पाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget